Nokia 6.1 Plus समेत इन नोकिया स्मार्टफोन को अक्टूबर-नवंबर में मिलेगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

HMD Global ने Nokia 7.1 लॉन्च इवेंट के दौरान Android 9 Pie अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की जानकारी दी है। नोकिया 7 प्लस के बाद अब Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन को अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2018 13:10 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7 प्लस के बाद अब 4 अन्य स्मार्टफोन को मिलेगा Android Pie अपडेट
  • Nokia 6.1 Plus को अक्टूबर में मिलेगा अपडेट
  • नोकिया 8 को नवंबर में मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

Photo Credit: YouTube/Nokia Mobile

HMD Global ने Nokia 7.1 लॉन्च इवेंट के दौरान Android 9 Pie अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की जानकारी दी है। एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट को हाल ही में Nokia 7 Plus स्मार्टफोन के लिए जारी किया गया था। नोकिया 7.1 लॉन्च इवेंट के दौरान एचएमडी ग्लोबल ने कहा कि नोकिया 7 प्लस के बाद अब Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन को अपडेट मिलेगा। जैसे कि उम्मीद थी HMD Global सबसे पहले अपने पॉपुलर स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को रोल आउट कर रही है।

सबसे पहले स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट वाले फोन नोकिया 6.1 और नोकिया 6.1 प्लस को इस महीने एंड्रॉयड अपडेट मिल जाएगा। वहीं, नोकिया 8 और नोकिया 8 सिरोको के लिए अगले महीने नवंबर में अपडेट जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने तारीख की घोषणा नहीं की है। 4 अक्टूबर यानी गुरुवार को HMD Global ने नोकिया 7.1 को लॉन्च किया। एंड्रॉयड वन से लैस यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। अगले महीने यानी नवंबर में  Nokia 7.1 को भी एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिल जाएगा।
 

Photo Credit: YouTube/Nokia Mobile

Nokia 7.1 की ग्लोबल औसत कीमत 319 यूरो (करीब 27,000 रुपये) होगी। डुअल-नैनो सिम वाला Nokia 7.1 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो वाले नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। स्टोरेज की बात करें तो Nokia 7.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी/ 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Nokia 7.1 में 3 जीबी/ 4 जीबी रैम के विकल्प मिलेंगे। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 8, Nokia 8 Sirocco, Android 9 Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.