नोकिया 3310 (2017) की तस्वीरें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 फरवरी 2017 18:30 IST
लोकप्रिय नोकिया 3310 फ़ीचर फोन की रविवार को आधिकारिक तौर पर वापसी हो गई। फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में  नोकिया 3310 के नए अवतार या 2017 वर्ज़न को लॉन्च किया। नोकिया 3310 की कीमत 49 यूरो (करीब 3,500 रुपये) होगी। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि नोकिया 3310 भारतीय मार्केट में 2017 की दूसरी तिमाही में उपलब्ध होगा। नोकिया 3310 के साथ कंपनी के लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है।
 

नोकिया 3310 डिज़ाइन
नए नोकिया 3310 में कंपनी ने पूरी तरह से एक नया डिज़ाइन दिया है। कंपनी का कहना है कि नोकिया 3310 (2017) का डिज़ाइन 'मॉडर्न ट्विस्ट' है। हालांकि, नए नोकिया 3310 में पिछले ओरिजिनल फोन की तरह ही किनारे घुमावदार हैं। एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि कर्व्ड स्क्रीन विंडो से फोन को सूरज की रोशनी में इस्तेमाल करना आसान होता है। नए नोकिया 3310 में नए पुश बटन दिए गए हैं और इसमें एक नया यूआई है जो थोड़ा-बहुत ओरिजिनल फोन की तरह है।

 
 नया नोकिया 3310 पूरी तरह से नए अवतार में उपलब्ध होगा और कंपनी ने इसे नए कलर वेरिएंट में पेश किया है। नोकिया 3310 स्मार्टफोन ग्लॉस फिनिश वाले वार्म रेड और यलो कलर व मैटे फिनिश वाले डार्क ब्लू और ग्रे कलर में मिलेगा।
 

Advertisement
इस फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है और यह एमपी3 प्लेयर के साथ-साथ एफएम रेडियो भी सपोर्ट करता है। नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
 

इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।
Advertisement
 

नोकिया 3310 के साथ लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है। कंपनी ने बताया कि नए स्नेक गेम को कलर स्क्रीन के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। जानकारी दी गई है कि स्नेक गेम मैसेंजर ऐप के ज़रिए भी उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 3310, Nokia 3310 Pictures, Feature Phones, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.