Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6 और Nokia 8 को मिलेगा एंड्रॉयड पी अपडेट

हाल ही में एचएमडी ग्लोबल ने पुष्टि की थी कि नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन को इस साल के आख़िर तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिल जाएगा। कंपनी ने इससे पहले लॉन्च के समय वादा किया था कि नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन लगातार अपडेट के साथ स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2017 16:21 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी स्मार्टफोन में बूटलोडर अनलॉक करने के आइडिया पर काम कर रही है
  • हाल ही में एचएमडी ग्लोबल ने एंड्रॉयड ओरिया अपडेट रिलीज़ की जानकारी दी थी
  • एक बार में एक डिवाइस का बूटलोडर ही अनलॉक किया जाएगा
हाल ही में एचएमडी ग्लोबल ने पुष्टि की थी कि नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन को इस साल के आख़िर तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिल जाएगा। कंपनी ने इससे पहले लॉन्च के समय वादा किया था कि नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन लगातार अपडेट के साथ स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेंगे। अब एचएमडी ग्लोबल ने खुलासा किया है कि कंपनी के मौज़ूदा एंड्रॉयड स्मार्टफोन Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6 और Nokia 8 को एंड्रॉयड पी अपडेट भी मिलेगा।

इसका मतलब है कि सभी मौज़ूदा नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो और एंड्रॉयड पी के साथ दो बड़े ओएस अपग्रेड मिलेंगे। नॉन-नेक्सस और नॉन-पिक्सल स्मार्टफोन के लिए इस तरह एंड्रॉयड अपडेट का सपोर्ट मिलना आकर्षित करता है ख़ासतौर पर नोकिया 3 के लिए। जो कि इन तीन में सबसे सस्ता वेरिएंट है जो कि बजट कैटेगरी में आता है।
Advertisement

बता दें कि, एचएमडी ग्लोबल के चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफिसर ने यह खुलासा भी किया है कि कंपनी अपने नोकिया ब्रांड के फोन में बूटलोडर को अनलॉक करने पर विचार कर रही है। यह ख़बर उस समय आई है जबकि कंपनी ने हाल ही में दिया था कि नोकिया बूटलोडर अनलॉक नहीं करेगी। इस फैसले का मतलब है कि कंपनी द्वारा स्मार्टफोन के लिए आधिकारिक सपोर्ट खत्म होने के बाद भी, आप कस्टम रॉम बिल्ड के साथ हैंडसेट को अप-टू-डेट रख पाएंगे। अपने ट्वीट में मिक्को जाक्कोला ने कहा, ''हम एक समय में एक मॉडल अनलॉक करेंगे। आप सबसे पहले किस डिवाइस को अनलॉक करेंगे।''

जिसका मतलब है कि कंपनी बूटलोडर को अनलॉक करने में कुछ समय लगा सकती है और एक समय में एक डिवाइस का ही बूटलोडर अनलॉक किया जाएगा। अभी, एचएमडी ग्लोबल सही दिशा में काम करते हुए प्रतीत हो रही है और अगर यह ट्रेंड बरक़रार रहता है तो हम नोकिया एक बार फिर यूज़र के बीच अपना भरोसा बनाने में कामयाब हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.