नोकिया के नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन 'मेड इन इंडिया' होंगे, जून में होंगे लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 मार्च 2017 11:33 IST
नोकिया ने आखिरकार एमडब्ल्यूसी बार्सिलोना 2017 में अपने नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 3, 5 और 6 डिवाइस लॉन्च कर दिए। अब कंपनी ने भारत में अपने इन स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना की जानकारी दी है।

फोनअरीना के साथ बातचीत में एचएमडी ग्लोबल के भारत में वाइस प्रेसिडेंट अजय मेहता ने बताया कि, एचएमडी पहले दिन से ही फॉक्सकॉन के जरिए इन फोन को भारत में बनाने की योजना बना रही है। नए नोकिया एंड्रॉयड फोन के इस साल जून में भारत में मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे बताया कि, नोकिया के फोन को भारत में डिस्ट्रीब्यूटर के साथ साझेदारी के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन बेचा जाएगा। एचएमडी का ध्यान आफ्टर सेल सर्विस पर भी रहेगा और देशभर में कंपनी सर्विस सेंटर का नेटवर्क तैयार करेगी।


नोकिया 3 की कीमत 139 यूरो (करीब 10,000 रुपये), नोकिया 5 की कीमत 189 यूरो (करीब 13,000 रुपये) जबकि नोकिया 6 की कीमत 229 यूरो (करीब 16,000 रुपये) होने की उम्मीद है। हो सकता है कि भारत में इन फोन की कीमतें कम हों क्योंकि कंपनी का लक्ष्य इन फोन को भारत में ही बनाने का है जिससे इंपोर्ट शुल्क में कमी हो सकती है।
Advertisement
 

नोकिया ने एमडब्ल्यूसी 2017 में ही अपने लोकप्रिय फ़ीचर फोन नोकिया 3310 के नए वेरिएंट को एक नए अवतार में लॉन्च किया है। और यह फोन भी भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में लॉन्च होने वाले सभी नोकिया फोन डुअल सिम होंगे। नोकिया 3,5,6 जियो के 4जी वीओएलटीई नेटवर्क को भी सपोर्ट करेंगे।

नया नोकिया 3310 (2017) हैंडसेट 22 घंटे के टॉक टाइम के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी महीने भर का स्टैंडबाय टाइम देगी। नोकिया 3310 के साथ कंपनी के लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है। नोकिया 3310 स्मार्टफोन ग्लॉस फिनिश वाले वार्म रेड और यलो कलर व मैटे फिनिश वाले डार्क ब्लू और ग्रे कलर में मिलेगा।
Advertisement

नोकिया 3310 के साथ लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है। कंपनी ने बताया कि नए स्नेक गेम को कलर स्क्रीन के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। जानकारी दी गई है कि स्नेक गेम मैसेंजर ऐप के ज़रिए भी उपलब्ध होगा। नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.