Nokia 3.4 स्मार्टफोन का ब्लू कलर वेरिएंट ऑनलाइन लीक

पहले Nokia 3.4 फोन को HMD Global IFA 2020 में पेश करने वाली थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और फिलहाल कंपनी द्वारा इसके लॉन्च को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 8 सितंबर 2020 15:26 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 3.4 में दिया जाएगा सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल
  • नोकिया 3.4 की बैटरी 4,000 एमएएच की हो सकती है
  • फोन के टॉप पर स्थित होगा 3.5mm हेडफोन जैक

लेटेस्ट रेंडर डिज़ाइन पिछले हफ्ते सामने आए रेंडर की तरह ही है

Nokia 3.4 स्मार्टफोन का एक अन्य रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ है, जो कि पिछले लीक में सामने आए डिज़ाइन जैसा ही है। जाने-माने टिप्सटर Evan Blass द्वारा आगामी स्मार्टफोन का रेंडर ट्विटर पर साझा किया गया है। फोन के ब्लू कलर वेरिएंट रेंडर में फोन का कैमरा सेटअप सर्कुलर मॉड्यूल के स्थित है, जिसके साथ LED फ्लैश और टॉप पर 3.5mm हेडफोन जैक स्थित है। माना जा रहा था कि पहले HMD Global नोकिया 3.4 स्मार्टफोन को IFA 2020 में पेश करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और फिलहाल कंपनी द्वारा इसके लॉन्च को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

टिप्सटर Evan Blass ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Nokia 3.4 का रेंडर साझा किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है ‘evolution of the Nokia 3 series'। आधिकारिक दिखने वाला यह रेंडर पहले सामने आ चुके रेंडर जैसा ही है, जिसे पिछले हफ्ते नोकिया टिप्सटर Hikari Calyx द्वारा साझा किया गया था।

नोकिया 3.4 स्मार्टफोन का कोडनेम DoctorStrange है, जिसके पिछले हिस्से पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर देखा गया है। वहीं, रेंडर में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन फोन के दायीं ओर स्थित है। दायीं ओर स्थित बटन नोकिया 3.4 फोन का गूगल असिस्टेंट बटन हो सकता है।  

पिछली लीक के अनुसार, एचएमडी ग्लोबल का आगामी फोन होल-पंच डिस्प्ले और एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।
Advertisement
 

Nokia 3.4 specifications (expected)

नोकिया 3.4 स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई थी। लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया 3.4 फोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम के साथ आ सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि इस स्मार्टफोन 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, रेंडर में दिखे फोन के सर्कुलर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन की बैटरी कथित रूप से 4,000 एमएएच की होगी, जो कि 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.