Nokia 3.1 Plus, Realme 2 Pro, Xiaomi Redmi 6 Pro और Asus ZenFone Max Pro M1 में कौन बेहतर?

HMD Global ने आज भारत में Nokia 3.1 Plus को लॉन्च कर दिया है। नोकिया 3.1 प्लस की सीधी भिड़ंत मार्केट में मौजूद Realme 2 Pro, Xiaomi Redmi 6 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1 से होगी।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2018 17:33 IST
ख़ास बातें
  • 6 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है Nokia 3.1 Plus में
  • ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है Realme 2 Pro में

Realme 2 Pro, Xiaomi Redmi 6 Pro और Asus ZenFone Max Pro M1 को टक्कर देगा Nokia 3.1 Plus

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने आज भारत में Nokia 3.1 Plus को लॉन्च कर दिया है। नोकिया 3.1 प्लस इस साल मई में लॉन्च हुए Nokia 3.1 का अपग्रेड वर्जन है। अब बात नोकिया 3.1 प्लस के प्रमुख फीचर की। यह हैंडसेट 6 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए Nokia 3.1 Plus में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच बैटरी, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Nokia 3.1 Plus के साथ Nokia 8110 4G बनाना फोन को मार्केट में उतारा गया है। नोकिया 3.1 प्लस का 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। इस दाम में नोकिया 3.1 प्लस की सीधी भिड़ंत मार्केट में मौजूद Realme 2 Pro, Xiaomi Redmi 6 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1 से होगी।
 

Nokia 3.1 Plus बनाम Realme 2 Pro बनाम Xiaomi Redmi 6 Pro बनाम Asus ZenFone Max Pro M1 की भारत में कीमत

नोकिया 3.1 प्लस को 11,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का है। Nokia 3.1 Plus के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। स्मार्टफोन को 19 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हैंडसेट ब्लू, व्हाइट और बालटिक रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement

Realme 2 Pro की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये है। रियलमी 2 प्रो का सबसे पावरफुल वेरिएंट 17,990 रुपये का है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। रियलमी 2 की तरह यह फोन भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाता है। इसे ब्लैक सी, ब्लू ओसियन और आइस लेक रंग में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर के बारे में कंपनी ने बताया है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल का हिस्सा होने के कारण इस फोन पर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर कैशबैक पाएंगे। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से करीब 4,000 रुपये का फायदा दिया जाएगा।

शाओमी ने रेडमी 6 प्रो को 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया है। Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने के लिए 10,999 रुपये देने होंगे। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। असूस का यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाता है। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद सकते हैं।
 

Nokia 3.1 Plus vs Realme 2 Pro vs Xiaomi Redmi 6 Pro vs Asus ZenFone Max Pro M1 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Nokia 3.1 Plus एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और यह 2.5डी ग्लास के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762) चिपेसट का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प होंगे- 2 जीबी और 3 जीबी। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.0, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस लेंसर व 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.4 अपर्चर वाला सेंसर है। सेल्फी के लिए नोकिया 3.1 प्लस में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.2 अपर्चर, फिक्स्ड फोकस लेंस और 1.12 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ से लैस है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज के लिए दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। Nokia 3.1 Plus के दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3,500 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.68x76.44x8.19 मिलीमीटर है।

डुअल-सिम Realme 2 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। रियलमी 2 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है। Realme 2 Pro में लाइट एंड डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और जियोमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। रियलमी 2 प्रो का डाइमेंशन 156.7x74.0x8.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 174 ग्राम। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी ओटीजी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस शामिल हैं।
Advertisement

डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9  है। इसमें काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। साथ देते हैं एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 व 4 जीबी रैम। Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस है।

Xiaomi Redmi 6 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। Xiaomi Redmi 6 Pro को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। पर्याप्त सेंसर के साथ स्मार्टफोन का वज़न 178 ग्राम है। शाओमी रेडमी 6 प्रो की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है-149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
नोकिया 3.1 प्लस बनाम रियलमी 2 प्रो बनाम शाओमी रेडमी 6 प्रो बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.00 इंच6.30 इंच5.84 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी22क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल 5-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी8 जीबी4 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी128 जीबी64 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
3500 एमएएच3500 एमएएच4000 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.006.305.845.99
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:919.5:919:918:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास--
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-409432404

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी22क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
3 जीबी8 जीबी4 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी128 जीबी64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहांहां-
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
-2562562000

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)16-मेगापिक्सल (f/1.7) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-
रियर फ्लैश
एलईडीहांएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)16-मेगापिक्सल (f/2.0)5-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
नहीं-नहींएलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-ColorOS 5.2MIUI 9.6-

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
एनएफसी
नहींनहींनहीं-
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहींहां-
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां-
यूएसबी टाइप सी
नहीं-नहीं-
माइक्रो यूएसबी
हांहांहां-
सिम की संख्या
2222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहांनहीं-
Wi-Fi Direct
---हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहांहां
बैरोमीटर
नहीं---
टेंप्रेचर सेंसर
नहीं---
3डी फेस रिकग्निशन
--नहीं-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 2 Pro, Xiaomi Redmi 6 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  11. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.