Nokia 3.1 के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी

HMD Global ने जुलाई में Nokia 3.1 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान नोकिया 3.1 Android 8.0 Oreo पर चलता था। लेकिन अब Nokia 3.1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2018 17:58 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3.1 में 5.2 इंच का एचडी+ 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
  • नोकिया 3.1 में सेल्फी के लिए है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • Nokia 3.1 की भारत में शुरुआती कीमत 10,499 रुपये
HMD Global ने जुलाई में Nokia 3.1 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान नोकिया 3.1 Android 8.0 Oreo पर चलता था। लेकिन अब Nokia 3.1 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने सबसे पहले अपडेट को भारतीय यूजर के लिए जारी किया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Android 8.1 Oreo अपडेट सितंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा। नोकिया कम्युनिटी फोरम पर मेंबर के मुताबिक, भारतीय यूजर को नया एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नए अपडेट का साइज-1125MB है। रोल आउट को सबसे पहले Nokiamob ने रिपोर्ट किया है। चेंजलॉग में लिखा है कि अपडेट के बाद नया पावर मेन्यू, नया सेटिंग्स मेन्यू और साथ ही यह ब्लूटूथ बैटरी परसेंटेज भी दिखाएगा। केवल इतना ही नहीं, सिस्टम की परफॉर्मेंस में भी आपको सुधार नजर आएगा। भारत में नया अपडेट जारी हो गया है तो आने वाले समय में अन्य देशों के यूजर्स को भी एंड्रॉयड अपडेट मिलने की उम्मीद है। Nokia 3.1 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। 3 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। दोनों ही हैंडसेट ब्लू/कॉपर, ब्लैक/क्रोम और व्हाइट/आइरन कलर में मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहक हैंडसेट को नोकिया की अपनी वेबसाइट और पेटीएम मॉल से भी खरीद पाएंगे।
 

Nokia 3.1 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3.1 मौज़ूदा चलन की तरह पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 5.2 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस इस फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। लेकिन इसमें डिस्प्ले नॉच नहीं है जिसकी झलक हमें Nokia X6 और Nokia X5 में देखने को मिली है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750एन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारत में अभी हैंडसेट 2 जीबी रैम/16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम है। ज़रूरत पड़ने 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। रियर हिस्से पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 2990 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 146.25 x 68.65 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 138.3 ग्राम। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। मार्केट में यह हैंडसेट ब्लू/कॉपर, ब्लैक/क्रोम और व्हाइट/आयरन रंग में मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2990 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.