Nokia 235 और Nokia 220 4G (2024) फीचर फोन भारत में लॉन्‍च, कर पाएंगे UPI पेमेंट, जानें प्राइस

Nokia 220 4G में ज्‍यादातर फीचर्स वही हैं जो Nokia 235 में दिए गए हैं। सिर्फ कैमरा इस फोन में नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जून 2024 14:24 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 235 और Nokia 220 4G (2024) स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • दोनों ही फोन्‍स में UPI पेमेंट की सुविधा दी गई है
  • इन्‍हें ऑनलाइन व ऑफलाइन लिया जा सकता है

Nokia 235 4G की कीमत 3,749 रुपये है। यह तीन कलर्स- ब्‍लू, ब्‍लैक और पर्पल में आता है।

Photo Credit: amazon

Nokia New feature phones wtih UPI : भारत में नोकिया स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करने वाली HMD ग्‍लोबल ने दो नए फीचर फोन्‍स को पेश किया है। इनके नाम हैं- Nokia 235 और Nokia 220 4G (2024)। दोनों ही फोन्‍स में UPI पेमेंट की सुविधा दी गई है। खास बात है कि कंपनी ने मंगलवार को Nokia 3210 (2024) फोन को भी पेश किया था, जिसका लुक काफी मॉडर्न है। नए नोकिया फोन्‍स कई कलर्स में आते हैं और ऑनलाइन व ऑफलाइन लिए जा सकते हैं। 
 

Nokia 235 and Nokia 220 4G (2024) Price in india 

Nokia 235 4G की कीमत 3,749 रुपये है। यह तीन कलर्स- ब्‍लू, ब्‍लैक और पर्पल में आता है। Nokia 220 4G के दाम 
Advertisement
3,249 रुपये हैं। यह पीच और ब्‍लैक कलर्स में आता है। दोनों ही मॉडल एचएमडी की वेबसाइट के अलावा एमेजॉन डॉट इन और रिटेल लोकेशंस पर उपलब्‍ध हैं। 
 

Nokia 235 and Nokia 220 4G (2024) Specifications 

Nokia 235 4G (2024) में 2.8 इंच का IPS डिस्‍प्‍ले है। 2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा फोन में दिया गया है। यह यूनिसॉक के प्रोसेसर T107 से लैस है और नोकिया S30+ ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करता है। फोन में 64MB RAM और 128MB का इंटरनल स्‍टोरेज है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टाेरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी लगी है जो करीब 10 घंटों का टॉकटाइम ऑफर करने में सक्षम है। 

यह फोन ब्‍लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। एक हेडफोन जैक इसमें लगा है। चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी विकल्‍प मिलता है। फोन में MP3 प्‍लेयर, FM रेडियो आदि के लिए सपोर्ट है। न्‍यूज और वेदर अपडेट्स भी मिल जाते हैं। यूट्यूब शॉर्ट्स भी इस फीचर फोन में देखे जा सकते हैं। सबसे खास बात कि आप सामने वाले की वर्चुअल आईडी को स्‍कैन करके उसे यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। 
Advertisement

दूसरी ओर, Nokia 220 4G में ज्‍यादातर फीचर्स वही हैं जो Nokia 235 में दिए गए हैं। सिर्फ कैमरा इस फोन में नहीं है। हालांकि उसके बाद भी Nokia 220 4G सपोर्ट करता है यूपीआई ऐप्‍लिकेशंस को, जिससे डिजिटल ट्रांजैक्‍शंस करना आसान हो जाता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.80 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

64एमबी

स्टोरेज

128एमबी

बैटरी क्षमता

1450 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.80 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

नहीं

रैम

64एमबी

स्टोरेज

128एमबी

बैटरी क्षमता

1450 एमएएच

ओएस

Series 30+
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.