Nokia 220 4G और Nokia 105 फीचर फोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Nokia 105 और Nokia 220 4G फीचर फोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें नोकिया 105 और नोकिया 220 4जी वेरिएंट के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जुलाई 2019 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 220 4G की बिक्री अगस्त से होगी शुरू
  • नोकिया 105 की कीमत 13 यूरो तय की गई है
  • 1200 एमएएच की बैटरी है नोकिया 220 4जी में

Nokia 220 4G और Nokia 105 फीचर फोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Nokia 105 और Nokia 220 फीचर फोन को लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने घोषणा की है कि नोकिया 105 उर्फ नोकिया 105 (2019) और नोकिया 220 की बिक्री अगले महीने से शुरू होगी। Nokia 105 के नए अवतार में पॉली कार्बोनेट बॉडी है और इसके तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं। यह फोन नोकिया सीरीज़ 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) पर चलता है। दूसरी ओर, नोकिया 220 4जी नए डिजाइन को स्पोर्ट करता है लेकिन इसमें Nokia 220 के लिए कुछ स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।

याद करा दें कि नोकिया 105 को 2013 में लॉन्च किया गया था। इस फीचर फोन में 1.45 इंच की टीएफटी स्क्रीन (128x128 पिक्सल) है और यह नोकिया सीरीज़ 30 ऑपरेटिंग सिस्टम और 800 एमएएच की बैटरी से लैस है। Microsoft ने 2015 में नोकिया 105 के नए वर्जन को सीरीज़ 30+ ओएस के साथ जारी किया था। नोकिया 220 को पहली बार 2014 में लॉन्च किया गया था और अब इसके नए 4G मॉडल को उतारा गया है। इसके अलावा भी नए मॉडल में आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
Advertisement
 

Nokia 105, Nokia 220 4G की कीमत

एचएमडी ग्लोबल के मुताबिक, नोकिया 105 की कीमत 13 यूरो (लगभग 1,000 रुपये) है। इसकी बिक्री अगस्त में शुरू होगी और यह ब्लू, पिंक और ब्लैक रंग में मिलेगा। एचएमडी ग्लोबल ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि पहले इसे कौन-कौन से मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। नोकिया 220 4जी की कीमत 39 यूरो (लगभग 3,000 रुपये) है। इसकी बिक्री अगस्त के मध्य से शुरू होगी और यह ब्लू और ब्लैक रंग में मिलेगा।
 

Nokia 105, Nokia 220 4G specifications

नोकिया 105 उर्फ नोकिया 105 (2019) के लेटेस्ट वर्जन में 1.77 इंच की QQVGA (120x160 पिक्सल) स्क्रीन है और यह सीरीज़ 30+ ओएस पर चलता है। इसमें एक माइक्रो-यूएसबी 1.1 पोर्ट, 2जी कनेक्टिविटी, एफएम रेडियो और फोन में जान फूंकने के लिए 800 एमएएच की बैटरी शामिल है। इसके अलावा फोन में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और मिनी-सिम स्लॉट (डुअल-सिम सपोर्ट केवल चुनिंदा मार्केट में) के साथ आता है।

नोकिया 220 4जी में 2.4 इंच की QQVGA (120x160 पिक्सल) स्क्रीन है और यह फीचर ओएस पर चलता है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट, नैनो-सिम कार्ड स्लॉट (चुनिंदा बाजारों में डुअल-सिम सपोर्ट), 4जी के साथ 2जी फॉलबैक, ब्लूटूथ 4.2 और रियर वीजीए कैमरा शामिल है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 1200 एमएएच की बैटरी, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

1.77 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

नहीं

रैम

4एमबी

स्टोरेज

4एमबी

बैटरी क्षमता

800 एमएएच

ओएस

Series 30+

रिज़ॉल्यूशन

120x160 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रैम

16एमबी

स्टोरेज

24एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Feature OS

रिज़ॉल्यूशन

120x160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.