Nokia 2 V Tella स्मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Android 10 से होगा लैस

Nokia 2 V Tella एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 2 जीबी रैम है। कहा जाता है कि यह फोन क्वाड-कोर MT6761 प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 5 जून 2020 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2 V का अपग्रेड वेरिएंट प्रतित होता है Nokia 2 V Tella
  • Nokia 2.1 के रीब्रांडेड के तौर पर लॉन्च किया गया था Nokia 2 V
  • गीकबेंच पर Android 10 और 2 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ है नोकिया 2 वी टेला

Nokia 2 V मौजूदा Nokia 2.1 का रीब्रांडेड वेरिएंट है

Nokia ब्रांड का लाइसेंसधारक HMD Global एक नए स्मार्टफोन Nokia 2 V Tella पर काम कर रही है। यह आगामी नोकिया फोन अब बेंचमार्क वेबसाइट Geekbench पर सामने आया है, जिससे इसके अस्तित्व की पुष्टि हो जाती है। स्मार्टफोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी इस लिस्टिंग से मिल जाती है। जैसा कि नाम से पता चलता है, Nokia 2 V Tella मौजूदा Nokia 2 V का एक नया वेरिएंट होगा। यह भी बताते चले कि नोकिया 2 वी खुद में Verizon Nokia 2.1 का रीब्रांडेड वेरिएंट है।

गीकबेंच साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया 2 वी टेला एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 2 जीबी रैम है। कहा जाता है कि यह फोन क्वाड-कोर MT6761 प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। यह चिपसेट MediaTek Helio A22 के नाम से भी जाना जाता है। साइट पर फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 829 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,422 स्कोर मिला है।

जैसा कि हमने बाताया कि इसके नाम से पता चलता है कि Nokia 2 V Tella मौजूदा नोकिया 2 वी का एक नया वेरिएंट होगा, जिसे पिछले साल अमेरिका में नोकिया 2.1 के रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया गया था। नोकिया 2 वी की कीमत वर्तमान में Verizon के जरिए 39.88 डॉलर (लगभग 3,000 रुपये) है।

याद दिला दें, Nokia V 2 या Nokia 2.1, एंड्रॉयड 8 ओरियो (गो वर्ज़न) पर चलता है और 5.5-इंच एचडी (720x1,280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। फोन 1 जीबी रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 4000mAh बैटरी आती है और कंपनी दावा करती है कि इसकी बैटरी 2 दिन की बैटरी लाइफ दे सकती है। फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। Nokia 2.1 या Nokia 2 V के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 153.7x77.7x9.35 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 2 V Tella, Nokia 2 V Tella specifications, Nokia 2 V
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.