Nokia 2 की तस्वीरें लीक, 5 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

इसी हफ्ते ख़बर आई थी कि एचएमडी ग्लोबल का बहु-प्रतीक्षित बजट स्मार्टफोन नोकिया 2 में एक 4000 एमएएच की बैटरी होगी। नोकिया के अब तक आए एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यह सबसे ज़्यादा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 सितंबर 2017 10:52 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 2 में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
  • नोकिया 2 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा
  • फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
इसी हफ्ते ख़बर आई थी कि एचएमडी ग्लोबल का बहु-प्रतीक्षित बजट स्मार्टफोन नोकिया 2 में एक 4000 एमएएच की बैटरी होगी। नोकिया के अब तक आए एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यह सबसे ज़्यादा है। अब, नोकिया 2 की ताजा लीक तस्वीरों से स्मार्टफोन को हर तरफ़ से देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने लीक किया है। नोकिया 2 की तस्वीरों से खुलासा होता है कि इस फोन के कम से कम दो कलर वेरिएंट ब्लैक और व्हाइट लॉन्च किए जाएंगे।

इवान ब्लास (@evleaks) ने ट्विटर पर नोकिया 2 की दो तस्वीरों को साझा किया। नोकिया 2 की लीक तस्वीर में स्क्रीन पर फिज़िकल बटन की जगह नेविगेशन बटन देखे जा सकते हैं। वहीं फ्रंट व रियर पर एक कैमरा है जबकि रियर कैमरा एक एलईडी फ्लैश के साथ जाने-पहचाने गोल सर्किल में है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है, हालांकि कहा जा रहा है कि यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। रियर पर दांयीं तरफ़ एक ग्रिल स्पीकर देखा जा सकता है जिसके ऊपर की तरफ़ रियर के बीच में नोकिया ब्रांडिंग दी गई है। नोकिया 2 को स्टॉक एंड्रॉयड पर चलते देखा जा सकता है और हाल ही में दिखे यूएस एफसीसी दस्तावेजों के मुताबिक एंड्रॉयड ओरियो वर्ज़न फोन में दिया जा सकता है।
Advertisement

जहां ऊपर बताए गए सभी  फ़ीचर प्लेन व्यू में साफ दिख रहे हैं। लेकिन नोकिया 2 की लॉन्च तारीख़ के बारे में जानकारी का भी पता चला है। नोकिया 2 के डिस्प्ले से पता चलता है कि स्मार्टफोन को 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह आधिकारिक लॉन्च तारीख़ नहीं है इसलिए इस पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता है।

पिछली लीक और रिपोर्ट के आधार पर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, नोकिया 2 में एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इसके अलावा, नोकिया 2 में 4000 एमएएच बैटरी होने की जानकारी भी एक पिछली रिपोर्ट में सामने आई थी। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत नोकिया 3 से कम होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.