Nokia 2 एंट्री लेवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीर लीक

Nokia 2 (स्नैपड्रैगन 212 के साथ) को 2017 में आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया गया था। लेकिन अब, आने वाले एंट्री लेवल नोकिया 2 हैंडसेट की तस्वीर लीक हुई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जुलाई 2017 10:31 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 2 इस साल आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता हैंडसेट होगा
  • इस फोन में 5 इंच डिस्प्ले होगा
  • फोन की तस्वीर लीक हुई है जिसमें ऑनस्क्रीन नेविगेशन बटन दिख रहे हैं
नोकिया ने अभी तक नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस महीने की शुरुआत में नोकिया के आने वाले स्मार्टफोन के लिए नोकिया के चिपसेट को लेकर लीक में जानकारी सामने आई थी। और तभी नोकिया के बेहद किफ़ायती स्मार्टफोन Nokia 2 के बारे में पता चला था। Nokia 2 (स्नैपड्रैगन 212 के साथ) को 2017 में आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया गया था। लेकिन  अब, आने वाले एंट्री लेवल नोकिया 2 हैंडसेट की तस्वीर लीक हुई है।

चीन की सोशल मीडिया साइट बायदू पर नोकिया 2 की एक लीक तस्वीर पोस्ट करने का दावा किया गया। इस तस्वीर से आने वाले नोकिया 2 के डिज़ाइन का पता चला है। हालांकि, इस तस्वीर में नोकिया 2 की तुलना नोकिया 3 से की गई है। इस लीक में भी दोहराया गया है कि नोकिया 2 में स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर होगा। लेकिन इसी के साथ यह भी बताया गया है कि नोकिया 2 में इसी स्तर वाला एसडी210 दिया जा सकता है। तस्वीर में आगे की तरफ़ कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिख रहा है और ना ही बजट स्मार्टफोन नोकिया 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर है। ज़्यादा किफ़ायती होने वाले नोकिया 3 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद नहीं है। ख़ास बात है कि, नोकिया अपने आने वाले एंट्री लेवल एंड्रॉयड हैंडसेट में ऑनस्क्रीन नेविगेशन बटन दे सकती है। इससे पहले आए नोकिया के तीनों हैंडसेट में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन दिए गए हैं। बायदू लिस्टिंग को सबसे पहले ड्रॉयडहोलिक ने सार्वजनिक किया।

स्क्रीन साइज़ की बात करें तो नोकिया 2 में भी नोकिया 3 की तरह 5 इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है। नोकिया 2 की ओवरऑल शेप की बात करें तो फोन ज़्यादा घुमावदार है, और इसकी तुलना पुराने लूमिया 620 से भी की गई है। फोन में नोकिया 3 की तरह ही रियर होने की ख़बरें हैं।

फिलहाल, पूरी दुनिया को एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 पेश किए जाने का इंतज़ार है। नोकिया 8 को 31 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Nokia 7, Nokia 8 और Nokia 9 में क्रमशः स्नैपड्रैगन 630, स्नैपड्रैगन 660 और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  3. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  4. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  5. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  6. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  8. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  9. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  10. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.