Nokia 2.4 भारत में 26 नवंबर को होगा लॉन्च, ये होंगी खासियतें

Nokia 2.4 को यूरोप में 119 यूरो (लगभग 10,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो इसकी भारतीय कीमत का अंदाज़ा देता है।

Nokia 2.4 भारत में 26 नवंबर को होगा लॉन्च, ये होंगी खासियतें

Nokia 2.4 एंड्रॉयड 10 पर काम करता है

ख़ास बातें
  • Nokia 2.4 को सितंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था
  • स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट और 4,500mAh बैटरी मिलती है
  • यूरोप में 119 यूरो (लगभग 10,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर हुआ था लॉन्च
विज्ञापन
Nokia 2.4 को भारत में 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में फोन के लॉन्च को लेकर एक लीक आया था और अब, सोमवार को नोकिया ब्रांड के लाइसेंसधारी HMD Global ने अपने सोशल मीडिया चैनलों के जरिए इसके लॉन्च को टीज़ कर दिया है। नोकिया 2.4 को Nokia 3.4 के साथ सितंबर में यूरोप में लॉन्च किया गया था। Nokia 2.4 वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच वाले डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें डुअल रियर कैमरे शामिल हैं। नोकिया 2.4 में एचडी+ डिस्प्ले मिलता है और इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

Nokia Mobile India ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक 14-सेकंड का वीडियो पोस्ट किया, जो Nokia 2.4 के भारत लॉन्च का टीज़र है। वीडियो स्मार्टफोन का पिछला हिस्सा दिखाता है। हालांकि इसमें और कोई जानकारी नहीं दी गई है। टीज़र ट्वीट में कहा गया है, (अनुवादित) "उलटी गिनती शुरू हो गई है।" इसके अलावा कंपनी ने लॉन्च में 10 दिन बचे होने की बात भी कही है, जिससे पता चलता है कि लॉन्च 26 नवंबर को किया जाना है।
 

इससे पहले, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Nokia 2.4 भारत में नवंबर के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। जैसा कि हमने बताया कि फोन को Nokia 3.4 के साथ सितंबर में यूरोप में लॉन्च किया गया था।
 

Nokia 2.4 price in India (expected)

Nokia 2.4 को यूरोप में 119 यूरो (लगभग 10,500 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो इसकी भारतीय कीमत का अंदाज़ा देता है। फोन को यूरोप में चारकोल, डस्क और फीऑर्ड रंग विकल्पों में बेचा जाता है।
 

Nokia 2.4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 2.4 एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट मिलता है, 2 जीबी और 3 जीबी रैम विकल्पों के साथ। फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Nokia 2.4 में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। सेल्फी कैमरा नॉच के अंदर सेट है।

Nokia 2.4 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इसके अलावा, नोकिया 2.4 के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

Nokia 2.4 पर 4,500mAh की बैटरी दी है। इसके डायमेंशन 165.85x76.30x8.69 एमएम और वज़न 189 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »