Nokia 2.3 के कलर वेरिएंट की मिली जानकारी

Nokia 2.3 Colour Variants: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global एक नए बजट स्मार्टफोन नोकिया 2.3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। Nokia ब्रांड के इस हैंंडसेट के कलर वेरिएंट की जानकारी सामने आ गई है।

Nokia 2.3 के कलर वेरिएंट की मिली जानकारी

Nokia 2.3 Colour Variants: नोकिया 2.3 के कलर वेरिएंट की मिली जानकारी

ख़ास बातें
  • डिस्ट्रीब्यूर डेटाबेस में स्पॉट हुआ Nokia 2.3
  • नोकिया 2.3 के तीन कलर वेरिएंट की मिली जानकारी
  • Nokia 2.3 में होगा ब्लूटूथ वर्जन 5 सपोर्ट
विज्ञापन
Nokia 2.3 Colour Variants: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global एक नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है,  कहा जा रहा है यह नोकिया 2.3 हो सकता है। नाम से इस बात का संकेत मिलता है कि Nokia 2.2 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है। याद करा दें कि जून 2019 में नोकिया 2.2 को मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 5.71 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। डिस्ट्रीब्यूर डेटाबेस से लीक हुई जानकारी के आधार पर ऐसा लग रहा है कि Nokia 2.3 जल्द मार्केट में आने वाला है।

NokiaPowerUser द्वारा शेयर किए गए डिस्ट्रीब्यूर डेटाबेस के लीक हुए स्क्रीनशॉट के अनुसार, नोकिया 2.3 जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है।  डेटाबेस से इस बात का पता चला है कि Nokia 2.3 का मॉडल नंबर TA-1206 है। इतना ही नहीं, डेटाबेस से इस बात का भी पता चला है कि फोन के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हैं, सैंड, सेयान ग्रीन और चारकोल।
 
nokia

फिलहाल Nokia 2.3 Specifications के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। नोकिया 2.3 स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल चुका है, साथ ही इस बात का पता चला था कि फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर और ब्लूटथ वर्जन 5 होगा। अधिकांश अन्य Nokia स्मार्टफोन की तरह, नोकिया 2.3 भी Google के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा।

हो सकता है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई के साथ उतारा जाए। याद रहे कि नोकिया 2.2 के बेस वेरिएंट को 7,699 रुपये और हाई-एंड वेरिएंट को 8,699 रुपये में लॉन्च किया गया था तो ऐसे में उम्मीद है कि Nokia 2.3 को भी समान कीमत के साथ उतारा जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »