Nokia 2.2 की तस्वीर लॉन्च से पहले लीक, मिली वाटरड्रॉप नॉच की झलक

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने आज भारत में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है। लॉन्च इवेंट से पहले Nokia 2.2 स्मार्टफोन का रेंडर लीक हो गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 जून 2019 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2.2 के रेंडर से मिली पतले बेजल वाले डिस्प्ले की झलक
  • सुबह 11:30 बजे शुरू होगा Nokia का लॉन्च इवेंट
  • Nokia 2.2 का कोडनेम है Nokia Wasp

Nokia 2.2 की तस्वीर लॉन्च से पहले लीक, मिली वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच की झलक

Photo Credit: Twitter/Evan Blass

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने आज भारत में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है। लॉन्च इवेंट से पहले Nokia 2.2  स्मार्टफोन का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गया है। एचएमडी ग्लोबल के नए Nokia 2.2 स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच की झलक मिली है, साथ ही फोन के पिछले हिस्से पर गूगल एंड्रॉयड वन लिखा नज़र आ रहा है। कुछ समय पहले कोडनेम Nokia Wasp नाम से Nokia 2.2 को यूएस एफसीसी साइट पर लिस्ट किया गया था। Nokia 2.2 को भारत में बीआईएस सर्टिफिकेशन भी मिल गया है और इसका मॉडल नंबर TA-1183 है। अगर हम कंपनी द्वारा जारी किए टीज़र पर एक नज़र डाले तो आज भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाले नए Nokia फोन में डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और नोटिफिकेशन लाइट को जगह मिल सकती है।

टिप्स्टर इवान ब्लास ने अपने ट्विटर अकाउंट @evleaks से हाल ही में एक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को पोस्ट किया है। तस्वीर को लेकर ऐसा दावा किया गया है कि यह Nokia 2.2 है। एचएमडी ग्लोबल इवेंट के दौरान Nokia 2.2 को भी लॉन्च कर सकती है। रेंडर के अनुसार, नोकिया फोन में पतले बेजल के साथ वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच डिजाइन है। फोन के बैक पैनल पर एंड्रॉयड वन लिखा नज़र आ रहा है।
Advertisement

इससे ऐसा संकेत मिलता है कि नया Nokia हैंडसेट एंड्रॉयड पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स अनुभव से लैस होगा। भविष्य में भी यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड अपडेट प्राप्त करने के लिए योग्य होगा। Nokia फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा सेंसर है।

HMD Global ने फिलहाल Nokia 2.2 के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कंपनी ने कुछ समय पहले टीज़र किया था जिससे इस बात का पता चला था कि आगामी फोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, नोटिफिकेशन लाइट और डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन होगा। हैंडसेट में नाइट मोड जैसा फीचर भी दिया जा सकता है।
Advertisement

Nokia 2.2 को कथित तौर पर Nokia Wasp कोडनेम दिया गया है और यह यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 145.96x70.56 मिलीमीटर हो सकती है। इसके अलावा, फोन को हाल ही में मॉडल नंबर TA-1183 के साथ बीआईएस सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हुआ था।
Advertisement

Nokia 2.2 पिछले साल मई में लॉन्च हुए Nokia 2.1 का अपग्रेड हो सकता है और इसकी कीमत भारत में 7,000 रुपये से कम हो सकती है। याद करा दें कि नोकिया 2.1 को भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि अप्रैल में नोकिया 2.1 की कीमत में कटौती की गई थी और अब यह 5,499 रुपये में उपलब्ध है।

HMD Global ने आज भारत में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट की शुरुआत सुबह 11:30 बजे होगी। आज इवेंट में Nokia 6.2 उर्फ Nokia X71, Nokia 9 PureView, Nokia 2.2 को लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.