Nokia ने लॉन्च किए 108 4G (2024) और 125 4G (2024) फीचर फोन, इनमें मिलता है Snake गेम और वायरलेस FM Radio

Nokia 108 4G (2024) और Nokia 125 4G (2024) की कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 20:58 IST
ख़ास बातें
  • और Nokia 125 4G में 2.0 इंच का डिस्प्ले है
  • Nokia 108 4G (2024) में 1,450mAh की बैटरी है
  • Nokia 125 4G (2024) में 1,000mAh का पैक मिलता है

Photo Credit: Nokia

HMD ने Nokia 108 4G (2024) और Nokia 125 4G (2024) फीचर फोन को लॉन्च किया है। नए फोन वायरलेस FM रेडियो सपोर्ट के साथ आते हैं और इसमें MP3 प्लेयर है। दोनों फोन में नोकिया का क्लासिक स्नेक गेम शामिल है। Nokia 108 4G (2024) और Nokia 125 4G में 2.0 इंच का डिस्प्ले है। पहले वाले मॉडल में 1,450mAh की बैटरी है, जबकि बाद में 1,000mAh का पैक मिलता है। Nokia 125 4G (2024) हाल ही में घोषित Nokia 110 4G (2024) का रीब्रांड लगता है, जबकि Nokia 108 4G (2024) के स्पेसिफिकेशन HMD 105 4G से मेल खाते हैं।

Nokia 108 4G (2024) और Nokia 125 4G (2024) की कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी घोषित नहीं की गई है। ये वर्तमान में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। Nokia 108 4G (2024) ब्लैक और सियान रंगों में उपलब्ध है, जबकि Nokia 125 4G (2024) ब्लू और टाइटेनियम शेड में आता है।
Advertisement

Nokia 108 4G (2024) और Nokia 125 4G (2024) में 2-इंच डिस्प्ले है। दोनों मॉडलों में वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ एफएम रेडियो है। इनमें एक वॉयस रिकॉर्डर और डुअल टॉर्च शामिल है। ब्रांड का दावा है कि दोनों फोन 2,000 कॉन्टैक्ट को स्टोर करने के लिए स्पेस प्रदान करते हैं।

4G हैंडसेट में MP3 प्लेयर भी मिलता है। ये 128MB रैम और 64MB इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं, जो माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए एक्सपेंडेबल है। इनमें नोकिया का पुराना स्नेक गेम भी प्री-इंस्टॉल्ड आता है। ये क्लाउड ऐप्स और शर्विस भी प्रदान करते हैं।
Advertisement

HMD ने Nokia 108 4G (2024) में 1,450mAh की बैटरी दी है, जिसके बारे में कहा गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। Nokia 125 4G में 1,000mAh की छोटी बैटरी और नैनो सिम सपोर्ट है।
Advertisement

Nokia 125 4G (2024) के स्पेसिफिकेशन से लगता है कि यह हाल ही में लॉन्च हुए Nokia 110 4G (2024) का रीब्रांड है। दूसरी ओर, Nokia 108 4G (2024) की ज्यादातर खासियतें HMD 105 4G के समान हैं, लेकिन इसमें 2 इंच का छोटा डिस्प्ले मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.