Nokia 106 (2018) की यह है कीमत, Amazon और Flipkart पर बिक्री शुरू

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global का Nokia 106 (2018) फीचर फोन को उपलब्ध करा दिया गया है। इस हैंडसेट की कीमत और फीचर्स क्या हैं, जानिए।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 जनवरी 2019 11:15 IST
ख़ास बातें
  • 1..8 इंच का क्यूक्यूवीजीए टीएफटी डिस्प्ले है नोकिया 106 (2018) में
  • Flipkart और Amazon पर नोकिया 106 (2018) की बिक्री शुरू
  • फ्लिपकार्ट पर 1,309 रुपये में बेचा जा रहा है Nokia 106 (2018)

Nokia 106 (2018) की यह है कीमत, Amazon और Flipkart पर बिक्री शुरू

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने पिछले महीने Nokia 8.1 स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद चुपके से भारतीय बाजार में अपने फीचर फोन Nokia 106 (2018) को उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि नोकिया 106 (2018) की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और Flipkart पर शुरू हो गई है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Nokia.com पर भी Nokia 106 (2018) को लिस्ट कर दिया गया है। अब बात फीचर फोन के बैटरी लाइफ की। सिंगल चार्ज करने पर यह फीचर फोन 21 दिनों तक का स्टैंडबाय और 15 घंटे का टॉकटाइम प्रदान करता है। याद करा दें कि, एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल अक्टूबर माह में अपने फीचर फोन Nokia 8110 4G Banana को भी लॉन्च किया था।
 

Nokia 106 (2018) की कीमत और उपलब्धता

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, भारतीय बाजार में नोकिया 106 (2018) की कीमत 1,299 रुपये है। कंपनी की  वेबसाइट पर नोकिया ब्रांड के इस फीचर फोन की बिक्री फिलहाल शुरू नहीं हुई है। इच्छुक ग्राहक फीचर फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जैसे ही कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री शुरू हो गई आपको नोटिफिकेशन प्राप्त होगा।
 

Photo Credit: Nokia.com

Flipkart पर Nokia 106 (2018) को 1,309 रुपये तो वहीं Amazon India पर इसे 1,479 रुपये में बेचा जा रहा है। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर नोकिया 106 (2018) को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ज्यादा कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह हैंडसेट केवल डार्क ग्रे रंग में मिलेगा। याद करा दें कि, Nokia 106 (2018) को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। रूसी मार्केट में इसका दाम 1,590 रूबल (करीब 1,600 रुपये) है। फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने पर यदि आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ अमेजन पर एचडीएफसी क्रेडिट ईएमआई पर 5 प्रतिशत और डेबिट कार्ड ईएमआई पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
 

Nokia 106 (2018) स्पेसिफिकेशन और फीचर

Nokia 6 (2018) में नाइट्रो रेसिंग, डेंजर डैश और टेट्रिस जैसे ट्राय एंड बाय गेम्स पहले से इंस्टॉल हैं। इसके अलावा फोन में क्लासिक Snake Xenzia गेम भी है। इसके अलावा Nokia ने दावा किया है कि इस फोन में 2000 कॉन्टेक्ट और 500 एसएमएस स्टोर किए जा सकते हैं।

डुअल-सिम नोकिया 106 (2018) में 1.8 इंच का क्यूक्यूवीजीए (160x120 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक एमटी6261डी प्रोसेसर के साथ 4 एमबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज भी 4 एमबी है। फोन में चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। इसके साथ 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। एफएम रेडियो और एलईडी फ्लैशलाइट भी इस फोन का हिस्सा हैं। नोकिया के इस फीचर की बैटरी 800 एमएएच की है। और इसका डाइमेंशन 111.15 x 49.5 x 14.4 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

1.80 इंच

रैम

4एमबी

स्टोरेज

4एमबी

बैटरी क्षमता

800 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

120x160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Flipkart, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.