Nokia 1 Plus और Nokia 210 से उठा पर्दा, जानें इनकी खासियतें

Nokia 1 Plus, Nokia 210 Launch: HMD Global ने नोकिया 1 प्लस और नोकिया 210 से पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 फरवरी 2019 21:54 IST
ख़ास बातें
  • 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Nokia 1 Plus में
  • Nokia 210 की कीमत है 35 डॉलर (लगभग 2,500 रुपये)
  • Nokia 1 Plus की कीमत है 99 डॉलर (लगभग 7,000 रुपये)

Nokia 1 Plus और Nokia 210 से उठा पर्दा, जानें इनकी खासियतें

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने बार्सिलोना में आयोजित प्री-मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) कॉन्फ्रेंस के दौरान Nokia 1 Plus और Nokia 210 को लॉन्च कर दिया है। Nokia 1 का अपग्रेड वर्जन Nokia 1 Plus एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) ऑउट-ऑफ-द-बॉक्स और क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आएगा। युवा ग्राहकों को लुभाने के लिए Nokia 1 Plus के कई कलर वेरिएंट उतारे गए हैं। Nokia 210 फीचर फोन में इंटरनेट ब्राउजर, ऐप स्टोर और सोशल ऐप्स प्री-लोडेड मिलेंगे।
 

Nokia 1 Plus और Nokia 210 की कीमत

नोकिया 1 प्लस की कीमत की बात करें तो हैंडसेट का दाम 99 डॉलर (लगभग 7,000 रुपये) है। Nokia 1 Plus रेड, ब्लैक और ब्लू तीन रंग में उपलब्ध होगा। ग्लोबल मार्केट में हैंडसेट की बिक्री मार्च 2019 से शुरू होगी। नोकिया 210 अगले सप्ताह से रेड, ग्रे और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। Nokia 210 की कीमत 35 डॉलर (लगभग 2,500 रुपये) है।
Advertisement
 
 

Nokia 1 Plus, Nokia 210 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

5.45 इंच के FWVGA आईपीएस डिस्प्ले वाला Nokia 1 Plus स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चलता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम है।

अब बात कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा आपको ब्यूटीफाई जैसे फीचर भी मिलेंगे।
Advertisement

Nokia 1 Plus के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- एक 8 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 16 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से दोनों ही मॉडल में स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो हैंडसेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Nokia 1 Plus में जान फूंकने के लिए 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

अब बात Nokia 210 के स्पेसिफिकेशन की। नोकिया 210 फीचर फोन एस30+ ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। Nokia 210 में 2.4 इंच का क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में एलईडी फ्लैश के साथ VGA कैमरा सेंसर है। नोकिया 210 में जान फूंकने के लिए 1,020 एमएएच की बैटरी है। फोन में वेब ब्राउजिंग के लिए फोन में ओपेरा मिनी (Opera Mini) मौजूद है। ऐप्स और रिंगटोन को डाउनलोड करने के लिए ऐप स्टोर है। इसके अलावा आपको Nokia 210 फीचर फोन में आइकॉनिक स्नेक गेम मिलेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक MT6739WW

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie (Go edition)
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

रियर कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1020 एमएएच

ओएस

सिम्बियन S30+

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.