नोकिया 1 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन से मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में उठा पर्दा

बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। यह एंड्रॉयड गो ऊफ एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आने वाला शुरुआती स्मार्टफोन में से एक है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 फरवरी 2018 21:33 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 1 एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म पर चलने वाला शुरुआती स्मार्टफोन है
  • यूज़र को बजट हार्डवेय़र में भी बेहतरीन अनुभव मिलने का दावा
  • नोकिया 1 की कीमत 85 डॉलर (करीब 5,500 रुपये) होगी
बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। यह एंड्रॉयड गो ऊफ एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) के साथ आने वाला शुरुआती स्मार्टफोन में से एक है। उम्मीद है कि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में और हैंडसेट से पर्दा उठेगा। एंड्रॉयड गो वर्ज़न में यूज़र को बजट हार्डवेय़र में भी बेहतरीन अनुभव मिलने का दावा है। इस फोन के जीमेल गो और गूगल मैप्स गो जैसे ऐप तैयार किए गए हैं। इस स्मार्टफोन की एक और खासियत एक्सप्रेस-ऑन टू-टोन पॉलीकार्बोनेट एक्सचेंजेबल कवर है। इसकी मदद से यूज़र अपने स्मार्टफोन के कवर को पर्सनलाइज़ कर पाएंगे। यह तो साफ हो गया है कि नोकिया 1, एचएमडी ग्लोबल का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। अब तक यह तमगा नोकिया 2 को प्राप्त था।
 

Nokia 1 की कीमत और उपलब्धता

नोकिया 1 की कीमत 85 डॉलर (करीब 5,500 रुपये) होगी। इसमें टेक्सट और सब्सिडी शामिल नहीं हैं। एचएमडी ग्लोबल ने इसे ग्लोबल औसत रिटेल प्राइस बताया है। Nokia 1 की भारत में क्या कीमत होगी? यह अभी साफ नहीं है। फोन को अप्रैल महीने की शुरुआत से डार्क ब्लू और वार्म रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। दूसरी तरफ, एक्सप्रेस-ऑन कवर की कीमत 7.99 डॉलर (करीब 500 रुपये) है। यह एज़्योर, ग्रे, यलो और पिंक रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Nokia 1 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। इसमें 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा। इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस है और साथ में एलईडी फ्लैश भी था। फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है।

नोकिया 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। बैटरी 2150 एमएएच की है। इसके बारे में 9 घंटे तक की टॉक टाइम और 15 दिन तक की स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 133.6x67.78x9.5 मिलीमीटर है। बॉक्स में एक हेडसेट भी है।
Advertisement

बार्सिलोना में आयोजित नोकिया इवेंट में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7 प्लस, नोकिया 8 सिरोको और नोकिया 6 (2018) को पेश किया। ये सभी एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन हैं। कंपनी ने नोकिया 8110 नाम का एक 4जी वीओएलटी फीचर फोन भी लॉन्च किया।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and good-looking
  • Durable
  • Bad
  • Weak cameras
  • Poor performance
  • Mediocre battery life
  • Android Go is a work in progress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Nokia 1, Nokia Android Go

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.