सावधान! मोबाइल में खतरनाक वायरस, चुटकी में बैंक अकाउंट कर सकता है खाली

नए मैलवेयर के जरिए हैकर्स और अटैकर्स को आपके डिवाइस का रिमोट कंट्रोल मिल जाता है और वे कुछ ही पलों में आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2025 07:30 IST
ख़ास बातें
  • Albiriox नाम का एक नया बैंकिंग मैलवेयर पता लगाया गया है
  • हैकर्स को देता है डिवाइस का रिमोट कंट्रोल
  • सबसे पहले इसे सितंबर 2025 में खोजा गया था

एंड्रॉयड बैंकिंग मालवेयर Albiriox संक्रमित फोन का कंट्रोल अटैकर्स को दे देता है।

Photo Credit: iStock

ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। डिजिटलाइजेशन के जमाने में जहां एक तरफ यूजर्स को ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शंस की सहूलियत मिल रही है, दूसरी तरफ ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा भी साथ-साथ मंडराता रहता है। अब एक और खतरनाक मोबाइल वायरस सामने आया है जो आपके अकाउंट में सेंध लगा सकता है। यह बिना आपको भनक लगे आपके बैंक अकाउंट से मेहनत की कमाई को खाली कर सकता है। इस नए मैलवेयर का नाम एल्बिरिओक्स (Albiriox) है जिसके लिए एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई है। आइए जानते हैं कितना खतरनाक है यह मैलवेयर। 

Albiriox नाम का एक नया बैंकिंग मैलवेयर पता लगाया गया है जो बहुत ही खतरनाक है। खतरनाक इसलिए कि इस मैलवेयर के जरिए हैकर्स, और अटैकर्स को आपके डिवाइस का रिमोट कंट्रोल मिल जाता है और वे कुछ ही पलों में आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। और यह सब उस समय हो सकता है जब आप कोई रियल बैंक ट्रांजैक्शन कर रहे हों। Malwarebytes की रिपोर्ट के अनुसार, साइबर सिक्योरिटी कंपनी Cleafy ने इस मैलवेयर का पता लगाया है। 

एंड्रॉयड बैंकिंग मैलवेयर Albiriox संक्रमित फोन का कंट्रोल अटैकर्स को दे देता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बहुत तेजी से फैल रहा है और बहुत पावरफुल है। सबसे पहले इसे सितंबर 2025 में खोजा गया था। यह एंड्रॉयड रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) है जिसे एंड्रॉयड रैट भी कह दिया जाता है। यह बैंकिंग ट्रोजन है और खासतौर पर ऑन-डिवाइस फ्रॉड के लिए बनाया गया है। यानी इसकी मदद से हैकर्स सीधे आपके डिवाइस पर ही फ्रॉड कर सकते हैं, उन्हें आपका पासवर्ड चुराने की भी जरूरत नहीं है। 

रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती अभियान में एल्बिरिओक्स ने ऑस्ट्रिया को निशाना बनाया था। पुराने मोबाइल मैलवेयर जहां किसी एक बैंक या देश पर केंद्रित थे वहां एल्बिरिओक्स पहले से ही कई क्षेत्रों में सैकड़ों बैंकिंग, फिनटेक, पेमेंट और क्रिप्टो ऐप्स को निशाना बना रहा है। इसके इंटरनल एप्लिकेशन मॉनिटरिंग डेटाबेस में 400 से ज़्यादा एप्लिकेशन शामिल थे। चूंकि यह एक MaaS सर्विस है इसलिए अटैकर्स Albiriox को अपनी इच्छानुसार किसी भी तरह डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं। हाल ही में ऐसे ही एक केस में एक फर्जी रिटेलर ऐप के माध्यम से यूजर्स को लालच दिया गया। यह ऐप गूगल प्ले डाउनलोड पेज की नकल करता था, ताकि यूजर्स मैलिशियस ड्रॉपर को इंस्टॉल कर सकें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.