N-One Npad Ultra टैबलेट 9200mAh बैटरी, Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

N-One Npad Ultra टैबलेट की यूरोप में कीमत $243 (लगभग 20,344 रुपये) है। यह टैबलेट गीकब्यूइंग पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2024 18:35 IST
ख़ास बातें
  • N-One Npad Ultra टैबलेट में 9,200mAh की बैटरी दी गई है।
  • N-One Npad Ultra टैबलेट में 12 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • N-One Npad Ultra में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

N-One Npad Ultra में 12 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: N-One

N-One ने Npad Ultra एंड्रॉइड टैबलेट लॉन्च किया है। Npad Ultra आउट ऑफ बॉक्स द एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस टैबलेट है। Npad Ultra वाइडवाइन एल1 सर्टिफिकेशन और ड्यूल सिम सेटअप के साथ आता है। यहां हम आपको Npad Ultra एंड्रॉइड टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


N-One Npad Ultra Price


N-One Npad Ultra टैबलेट की यूरोप में कीमत $243 (लगभग 20,344 रुपये) है। यह टैबलेट गीकब्यूइंग पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। टैबलेट की शुरुआती डिलीवरी लगभग 3 हफ्ते में होगी, लेकिन इस समय टैबलेट की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं हैं।


Advertisement
N-One Npad Ultra Specifications


N-One Npad Ultra टैबलेट में 12 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर दिया गया है। WideVine L1 सर्टिफिकेशन का मतलब है कि Npad Ultra अमेजन प्राइम वीडियो या नेटफ्लिक्स से 1080p रेजॉल्यूशन पर वीडियो कंटेंट स्ट्रीम कर सकता है। टैबलेट साउंड आउटपुट प्रदान करने के लिए 4 बिल्ट-इन स्पीकर से लैस है। Npad Ultra टैबलेट में 9,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Npad Ultra टैबलेट ड्यूल एलटीई और वाईफाई नेटवर्क कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। N-One Npad Ultra टैबलेट एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। हालांकि, अनुमान है कि यह मॉडल अपनी सस्ती कीमत के चलते कई OS अपडेट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकता है। Npad Ultra में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। एक प्रकार की स्वैप फाइल का इस्तेमाल करके RAM को काफी बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Npad Ultra, Npad Tablet, Android 14 Tablet

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.