Motorola X50 Ultra सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन लॉन्च, 16GB RAM, 50MP फ्रंट कैमरा से लैस

Moto X50 Ultra में 6.7-इंच LTPS OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2024 09:44 IST
ख़ास बातें
  • Moto X50 Ultra में 6.7-इंच LTPS OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto X50 Ultra में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-लार्ज बॉटम प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto X50 Ultra में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

Motorola X50 Ultra Soft Peach Limited Edition में 50MP फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने चीन में Moto X50 Ultra फोन सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन पेश किया है। नया एडिशन मोटो X50 अल्ट्रा का एक नया कलर वेरिएंट है जिसे बीते महीने ही लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको Moto X50 Ultra फोन सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto X50 Ultra Soft Peach Limited Edition Price


Moto X50 Ultra सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन के 16GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,699 युआन ($649) है। यह JD.com के साथ-साथ देश के अन्य आउटलेट्स पर भी उपलब्ध है।


Advertisement
Moto X50 Ultra Soft Peach Limited Edition Specifications


Moto X50 Ultra में 6.7-इंच LTPS OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन है। स्मार्टफोन में रैम 16GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Moto X50 Ultra एक एआई फोन है जो Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और Lenovo Xiaotian AI पर्सनल एजेंट से लैस है। इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 125W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी 3.1 जनरेशन 2 इंटरफेस और वाई-फाई 7 शामिल है।

Moto X50 Ultra सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन के रियर में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-लार्ज बॉटम प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल JN1 अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 100x जूम कैपेसिटी के साथ 64 मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो शामिल है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है। मॉडल एआई एडेप्टिव एंटी-शेक इमेज स्टेबलाइजेशन टेक्नोलॉजी से लैस है। Motorola Moto X50 Ultra में एक मेटल मिडिल फ्रेम और एक सॉलिड वुड/ग्लास बॉडी है जो 8.5 मिमी मोटी है और फोन का वजन 197 ग्राम है। यह IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। अन्य फीचर्स में एआई एजेंट चैट, नेचुरल सिमेंटिक सवाल और जवाब, डॉक्युमेंट ट्रांसलेशन, समराइजेशन और एआई कॉल सपोर्ट शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.