अपकमिंग मोटोरोला फोन में वायरलैस चार्जिंग फीचर मिलने वाला है। इसमें Qualcomm का मॉडम मौजूद होगा।
अपकमिंग मोटोरोला फोन फीचर्स में 5G का सपोर्ट होगा।
Motorola का नया फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। कंपनी के फ्लिप फोन पोर्टफोलियो में लेटेस्ट मॉडल Motorola Razr 70 सीरीज के तहत आए थे। इनमें Motorola Razr 70, Motorola Razr 70 Ultra, और Motorola Razr 70 Plus शामिल हैं। अब कथित तौर पर एक और फ्लिप फोन एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में नजर आया है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Motorola के अपकमिंग फ्लिप फोल्डेबल फोन को एक अहम सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। फोन कथित तौर पर US FCC सर्टिफिकेशन में दिखा है। फोन के मॉडल नम्बर XT2761-1, XT2761-2, XT2761-3 और XT2761V बताए गए हैं। डेटाबेस में फोन के मॉनिकर का खुलासा नहीं होता है। हालांकि यहां पर इन्हें Flip Open, और Flip Close मोड के तहत लिस्ट किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि ये कंपनी की Razr सीरीज के सक्सेसर मॉडल हो सकते हैं।
Motorola's next flip phone cleared the US FCC with Wi-Fi 7 and UWB 👀 Motorola phone with model numbers XT2761-1, XT2761-2, XT2761-3 and XT2761V. The test report checks it in "Flip Open" and "Flip Close" modes, so this is a flip phone, most likely the next Razr. – 5G with n41, n77 and n78 bands – Wi-Fi 7 support – UWB, so it can find AirTag-style trackers and work as a digital car key – NFC for tap to pay – Wireless charging – Qualcomm modem inside The XT2761V model is usually the Verizon version.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) October 21, 2026लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशंस पता नहीं चलते हैं, लेकिन कनेक्टिविटी फीचर्स का खुलासा जरूर होता है। अपकमिंग मोटोरोला फोन फीचर्स में 5G का सपोर्ट होगा। फोन में n41, n77 और n78 बैंड्स का पता चलता है। Wi Fi 7 की कनेक्टिविटी इनमें मिलने वाली है। UWB की कनेक्टिविटी इसमें मिलेगी जिससे कि डिवाइस को एक ट्रैकर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। टैप से पेमेंट का फीचर भी होगा जिसके लिए इनमें NFC सपोर्ट होने का खुलासा भी यहां से होता है।
अपकमिंग मोटोरोला फोन में वायरलैस चार्जिंग फीचर मिलने वाला है। इसमें Qualcomm का मॉडम मौजूद होगा। Motorola Razr 70 सीरीज में Motorola Razr 70 Ultra कंपनी का हाई एंड मॉडल आता है। फोन में भीतरी की तरफ 7 इंच फ्लेक्सव्यू 1.5K pOLED LTPO डिस्प्ले है। वहीं 4 इंच क्विकव्यू pOLED LTPO कवर डिस्प्ले है। ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट से यह लैस हो जो 3nm प्रोसेस पर बना है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर आता है। यह फोन पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग के साथ आता है। फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। इसमें 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी