Motorola Signature फोन 5200mAh बैटरी और चार 50MP कैमरों के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Signature भारत में लॉन्च हो गया है। HDFC Bank और Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट या 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 8 Gen 5 SoC और 5200mAh बैटरी के साथ Motorola Signature लॉन्च
  • 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200nits पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले पैनल है खासियत
  • 50MP + 50MP + 50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा से है लैस

Photo Credit: Motorola

Motorola Signature भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। हैंडसेट में 6.8-इंच का LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Motorola Signature में 5,200mAh की बैटरी, 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Android 16 आधारित Hello UI मिलता है। इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। नीचे इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की पूरी डिटेल्स उपलब्ध कराई गई है।

Motorola Signature specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Motorola Signature में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसमें MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम और Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है।

Advertisement

डिस्प्ले के तौर पर Motorola Signature में 6.8-इंच का Super HD LTPO Extreme AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,264x2,780 पिक्सल है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10+ कंटेंट सपोर्ट मिलता है। पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक जानती है और गीले हाथों से फोन आसानी से ऑपरेट हो सके, उसके लिए Smart Water Touch फीचर दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 5,200mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 10W वायरलेस और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 41 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

कैमरा सेक्शन में Motorola Signature ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का Sony LYT 828 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का Sony LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल और 100x हाइब्रिड जूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Advertisement

Motorola Signature price in India, availability, and offers

Motorola Signature की भारत में शुरुआती कीमत Rs. 59,999 रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs. 64,999 है, जबकि 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत Rs. 69,999 तय की गई है। यह स्मार्टफोन Pantone Carbon और Pantone Martini Olive कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर्स के तहत HDFC Bank और Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट या 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। फोन की बिक्री भारत में 30 जनवरी से Flipkart के जरिए शुरू होगी। 
 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.