Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus के ब्रिलियंट कलेक्शन पेश, जानें सबकुछ

Motorola ने अपने ब्रिलियंट कलेक्शन में नए प्रोडक्ट्स को शामिल किया है, जिसमें Motorola Signature और Moto Buds 2 Plus वायरलेस ईयरबड्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 14:43 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन में सिल्क से प्रेरित एक्सटीरियर फिनिश है।
  • Moto Buds 2 Plus पैनटोन वायलेट इंडिगो कलर वियरेबल ज्वेलरी जैसे लगते हैं।
  • Motorola Signature में 3डी क्विल्टेड पैटर्न है।

Motorola Signature ब्रिलियंट कलेक्शन में 16GB रैम है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने अपने ब्रिलियंट कलेक्शन में नए प्रोडक्ट्स को शामिल किया है, जिसमें Motorola Signature और Moto Buds 2 Plus वायरलेस ईयरबड्स शामिल हैं। मोटोरोला की यह सीरीज टेक्नोलॉजी लाइफस्टाइल और फैशन एलिमेंट को लेकर आती है। यहां हम आपको मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन और मोटो बड्स 2 प्लस वायरलेस ईयरबड्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

इस अपडेट में डिवाइसेज के एस्थेटिक और फंक्शनैलिटी में बदलाव के लिए कई ब्रांड्स के साथ साझेदारी हुई है, जिसमें स्वारोवस्की, बोस और पैनटोन शामिल हैं। मोटोरोला कलेक्शंस के तहत कंपनी ने पहले अगस्त में स्वारोवस्की-ब्रांडेड कलेक्शन और फीफा वर्ल्ड कप 26 कलेक्शन लॉन्च किया था। नए डिवाइसेज का डिजाइन तारा मंडलों और रात के आसमान जैसा लगता है, जिसमें स्पेशल टेक्स्चर, कलर और रिफलेक्टिव मैटेरियल का उपयोग किया गया है।

Advertisement

Motorola Signature, Moto Buds 2 Plus Price


ब्रिलियंट कलेक्शन के तहत Motorola Signature और Moto Buds 2 Plus आने वाले हफ्तों में लॉन्च किए जाएंगे। यूके में इन दोनों डिवाइसेज की कीमत 1,199.9 EUR (लगभग 1,44,000 रुपये) है। ये दोनों डिवाइस यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया-पेसिफिक रीजन के चुनिंदा बाजारों में लॉन्च होंगे।

Motorola Signature
मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन में सिल्क से प्रेरित एक्सटीरियर फिनिश है, जो खासतौर तैयार पैनटोन वायलेट इंडिगो कलर में उपलब्ध है। इसमें 3डी क्विल्टेड पैटर्न है और 20 एमेथिस्ट स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे हैं।

Advertisement

Moto Buds 2 Plus Earbuds
मोटो बड्स 2 प्लस पैनटोन वायलेट इंडिगो कलर ऑडियो वियरेबल ज्वेलरी जैसे दिखते हैं। हर ईयरबड में 12 स्वारोवस्की क्रिस्टल लगाए गए हैं। साथ में दिए गए चार्जिंग केस में सेंट्रल मोटोरोला लोगो के चारों ओर 41 हाथ से जड़े क्रिस्टल हैं। इन ईयरबड्स में बेहतर ऑडियो आउटपुट के लिए बोस साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.