5000mAh बैटरी से लैस हो सकता है आगामी Motorola Rugged स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक...

Bullitt Group एक यूके स्थित फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी है, जो कि Cat, Kodak और Land Rover स्मार्टफोन पर काम करती है। कंपनी ने साल 2009 से रग्ड स्मार्टफोन पर काम करना शुरू किया था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 जून 2021 11:31 IST
ख़ास बातें
  • 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा Motorola Rugged स्मार्टफोन
  • Lenovo नहीं बल्कि Bullitt Group द्वारा निर्मित होगा ये रग्ड फोन
  • फोन में मिल सकता है Adreno 610 जीपीयू
Motorola Rugged स्मार्टफोन को कथित रूप से Bullitt Group द्वारा डेवलप किया जाएगा, जिसकी खबर फरवरी महीने में सामने आई थी। वहीं, अब लेटेस्ट रिपोर्ट में मोटोरोला कंपनी के इस नए रग स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन को लीक किया गया है। रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन 5,000 एमएएच बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें, फरवरी में खबरें सामने आई थी कि जल्द ही कंपनी नया मोटोरोला रग्ड फोन लेकर आने वाली है, लेकिन इस रग्ड फोन का निर्माण Lenovo नहीं बल्कि Bullitt Group द्वारा किया जाएगा। Bullitt Group एक यूके स्थित फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी है, जो कि Cat, Kodak और Land Rover स्मार्टफोन पर काम करती है। कंपनी ने साल 2009 से रग्ड स्मार्टफोन पर काम करना शुरू किया था।

DealNTech की रिपोर्ट के मुताबिक, यूके बेस्ड स्मार्टफोन मेकर कंपनी Bullitt Group जल्द ही Motorola का नया रग्ड स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। लॉन्च से पहले रिपोर्ट में फोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है, जिसके मुताबिक इस मोटोरोला रग्ड फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ Adreno 610 जीपीयू मौजूद होगा। इसके अलावा, इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी, जिसके साथ 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

फिलहाल इस रिपोर्ट में केवल इतनी ही जानकारी साझा की गई है। हालांकि, उम्मीद लगाई जा सकती है कि आने वाले हफ्तों में इस फोन से संबंधित और भी जानकारी ऑनलाइन लीक हो सकती हैं।

आपको बता दें, फरवरी में Gizmochina की रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि Motorola कंपनी का आगामी रग्ड स्मार्टफोन Lenovo द्वारा निर्मित नहीं होगा बल्कि इस फोन को Bullitt Group द्वारा डेवलप किया जाएगा। Bullitt Group एक यूके स्थित फोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी है, जो कि Cat, Kodak और Land Rover स्मार्टफोन पर काम करती है। कंपनी ने साल 2009 से रग्ड स्मार्टफोन पर काम करना शुरू किया था।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  2. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  3. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  4. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.