Motorola कर रहा सस्ते Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम, जानें खासियतें

Motorola Razr 50 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच की FHD+ इंटरनल फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले है, जिसका पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50 में 6.9 इंच की FHD+ इंटरनल फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले है।
  • Motorola Razr 50 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Motorola Razr 50 में MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर दिया गया है।

Motorola Razr 50 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola भारत में 9 सितंबर को Moto Razr 50 के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। एक नई लीक से पता चला है कि एक लाइट वर्जन पर भी काम हो रहा है। हाल ही में मोटोरोला के लाइट वर्जन को सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। यहां हम आपको आगामी Motorola Razr स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Razr 50s को HDR10+ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे आगामी फोन के नाम और इसकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का खुलासा हुआ है। Razr 50 के नाम में S खुलासा करता है कि यह एक लाइट वर्जन फोन है। यह Motorola के लाइनअप में अक्सर ज्यादा किफायती वर्जन का प्रतीक है। हालांकि HDR10+ सर्टिफिकेशन से अलग कोई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। ज्यादा किफायती कीमत पर फोल्डेबल स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए मोटोरोला यह कदम उठा रहा है।
Advertisement

अभी Razr 50s के प्रोसेसर, कैमरा सेटअप या प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले के साइज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, फ्लैगशिप Razr 50 में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 3.6 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। ऐसी संभावना है कि 50s में इनमें से कुछ फीचर्स पेयर्ड डाउन वर्जन में मिल सकते हैं। आगामी मोटोरोला स्मार्टफोन की अन्य जानकारी जल्द ही गीकबेंच समेत अन्य सर्टिफिकेशन पर नजर आ सकती है।


Motorola Razr 50 Specifications


Motorola Razr 50 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच की FHD+ इंटरनल फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले है, जिसका पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। वहीं 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3.6 इंच की FHD+ आउटर pOLED डिस्प्ले है, जिसका 1700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। दोनों डिस्प्ले HDR10+, 10-बिट कलर, LTPO टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 30W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 4200mAh की बैटरी से लैस है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो कि 4K UHD वीडियो कैप्चर कर सकता है। ऑडियो सेटअप के लिए इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, स्पैटियल साउंड और 3 माइक्रोफोन शामिल है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent cover display
  • Long-lasting battery
  • Plenty of cover screen features
  • IPX8 rating
  • Bad
  • Mediocre processor
  • Software glitches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.