स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन

Motorola ने Razr 2026 का Swarovski Edition पेश किया है, जिसमें 35 Swarovski क्रिस्टल, 6.9 इंच डिस्प्ले और 4,800mAh बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr पर लगाए गए हैं 35 Swarovski क्रिस्टल
  • फोन में 6.9 इंच Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलेगा
  • Swarovski Edition की कीमत 899.99 डॉलर रखी गई है

Motorola Razr Swarovski Edition में 35 क्रिस्टल और हिंज पर खास Swarovski क्रिस्टल दिया गया है

Photo Credit: Motorola

Motorola ने IFA 2026 के दौरान अपने Razr 70 का नया Swarovski Edition पेश किया है। कंपनी के Brilliant Collection का हिस्सा यह स्पेशल एडिशन मॉडल Swarovski के 35 क्रिस्टल के साथ आता है, जिन्हें फोन के बैक पैनल पर हाथ से लगाया गया है। फोन को PANTONE Meteorite कलर में पेश किया गया है और इसके हिंज पर 32-फेस वाला एक बड़ा Swarovski क्रिस्टल दिया गया है। डिजाइन में बदलाव के अलावा फोन में 3.6 इंच का बाहरी डिस्प्ले, 6.9 इंच का Extreme AMOLED फोल्डिंग डिस्प्ले, डुअल 50MP कैमरा और 4,800mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।

Motorola के मुताबिक, Razr with Crystals by Swarovski में PANTONE Meteorite फिनिश दी गई है। इसके बैक पैनल पर क्विल्टेड, लेदर जैसा टेक्सचर मिलता है, जिस पर Silver Night फिनिश वाले 35 Swarovski क्रिस्टल लगाए गए हैं। फोन के हिंज पर भी एक बड़ा 32-फेस वाला Swarovski क्रिस्टल दिया गया है। इसके साथ एक पारदर्शी प्रोटेक्टिव केस भी मिलेगा, जिससे फोन का क्रिस्टल डिजाइन कवर के अंदर भी दिखाई देता रहेगा।

Advertisement

फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 3.6 इंच का बाहरी डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस स्क्रीन पर नोटिफिकेशन देखने के साथ फुल ऐप्स चलाने और मैसेज का रिप्लाई करने जैसे काम किए जा सकते हैं। फोन को खोलने पर 6.9 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यानी Swarovski Edition में रेगुलर Razr के फोल्डिंग फॉर्म फैक्टर को ही बरकरार रखा गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Razr Swarovski Edition में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50MP के दो कैमरे शामिल हैं। कंपनी ने फोन में AI आधारित फीचर्स भी दिए हैं। Motorola के मुताबिक, इस मॉडल में 4,800mAh की बैटरी मिलती है, जो सामान्य इस्तेमाल में एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे से ज्यादा चल सकती है। हालांकि, बैटरी बैकअप नेटवर्क, सेटिंग्स और इस्तेमाल के तरीके के आधार पर अलग हो सकता है।

कीमत की बात करें तो अमेरिका में Motorola Razr with Crystals by Swarovski की कीमत 899.99 डॉलर (करीब 85,000 रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर 10 सितंबर से शुरू होगी, जबकि Verizon पर यह 24 सितंबर से उपलब्ध होगा। Motorola ने इसे लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किया है और दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता अलग हो सकती है। भारत में इस मॉडल की कीमत और बिक्री की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब Motorola ने Razr को Swarovski के साथ पेश किया है। कंपनी पहले भी Razr के लिए Swarovski Edition ला चुकी है। इस बार भी फोन के मुख्य हार्डवेयर में बदलाव करने के बजाय इसके बाहरी डिजाइन को Swarovski क्रिस्टल के साथ अलग रूप दिया गया है। यानी इस एडिशन में मिलने वाले एक्स्ट्रा पैसे का बड़ा हिस्सा इसके खास डिजाइन और Swarovski साझेदारी से जुड़ा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.