पेरिस हिल्टन फैंस के लिए Motorola ने लॉन्च किया Razr+ Paris Hilton Edition, जानें कीमत

Motorola Razr+ Paris Hilton Edition को अमेरिका में एकमात्र 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, जिसकी कीमत $1,199.99 (करीब 1,04,300 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 22:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन को पेरिस पिंक कलर में पेश किया गया है
  • इसे एकमात्र 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में बेचा जाएगा
  • अमेरिका में कीमत $1,199.99 (करीब 1,04,300 रुपये) है

Photo Credit: Motorola

Motorola Razr+ Paris Hilton Edition को मंगलवार को लॉन्च किया गया। मोटोरोला ने वर्तमान में इसे अमेरिका में पेश किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, हैंडसेट स्पेशल एडिशन है, जिसमें मशहूर सिंगर पेरिस हिल्टन का ऑटोग्राफ गढ़ा हुआ है। इसे खास पिंक शेड में पेश किया गया है। वहीं, ऑपरेटिंग सिस्टम भी खास पिंक थीम के साथ आता है। इसमें Paris-प्रेरित रिंगटोन्स, अलर्ट्स और वॉलपेपर भी शामिल किए गए हैं। इसके स्पेसिफिकेशन्स मूल Motorola Razr+ (भारत में Motorola Razr 50 Ultra के नाम से लॉन्च) के समान है, जिसमें Snapdragon 8s Gen 3 SoC, 4,000mAh बैटरी और  6.9-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले के साथ फ्लिप होने वाला डिजाइन शामिल हैं। 

Motorola Razr+ Paris Hilton Edition को अमेरिका में एकमात्र 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है, जिसकी कीमत $1,199.99 (करीब 1,04,300 रुपये) है। इसे देश में सीमित संख्या में बेचा जाएगा। सेल 13 फरवरी से शुरू होगी। ग्राहक इसे कंपनी के अमेरिका के लिए ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। फोन के केवल इसी ई-स्टोर में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Motorola Razr+ Paris Hilton Edition design, specifications

फोन को पेरिस पिंक कलर में पेश किया गया है, जिसके बैक पैनल पर पेरिस हिल्टन का ऑटोग्राफ है और हिंज पर "That's Hot" लिखा हुआ है। स्मार्टफोन स्पेशल पैकेजिंग में आता है और "पेरिस-प्रेरित रिंगटोन, अलर्ट और वॉलपेपर" से लैस है। मोटोरोला रेजर+ का पेरिस हिल्टन एडिशन स्पेशल एक्सेसरीज के साथ आता है जिसमें पिंक आइकॉन कलर ऑप्शन में एक वीगन लेदर केस, साथ ही पिंक स्पार्कल और पिंक वीगन लेदर स्ट्रैप ऑप्शन शामिल हैं।
 

Motorola Razr+ Paris Hilton Edition के स्पेसिफिकेशन मानक रेजर+ के समान हैं। इसमें 6.9 इंच का full-HD+ (1,080x2,640 पिक्सल) LTPO pOLED मेन स्क्रीन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 4 इंच (1,080x1,272 पिक्सल) LTPO pOLED कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC से लैस है, जिसे LPDDR5X रैम और UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। 
Advertisement

Motorola Razr+ Paris Hilton Edition में 45W वायर्ड, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी दी है। इसमें IPX8 रेटेड बिल्ड मिलता है। फोल्ड होने पर इसका माप 73.99 x 88.09x 15.32 mm और खुलने पर 73.99 x 171.42 x 7.09 mm है, जबकि वजन 189 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.