Motorola Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से होगा लैसः रिपोर्ट

Motorola Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन एक बार फिर सुर्खियों में है। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में हमें Samsung और Huawei के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक मिली थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2019 14:28 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगान 700 सीरीज़ प्रोसेसर से बीते साल पर्दा उठाया गया था
  • Motorola Razr होगा मोटोरोला का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन
  • Nokia 8.1 भी इसी प्रोसेसर के साथ आता है और इसकी कीमत है 25,900 रुपये
Motorola Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन एक बार फिर सुर्खियों में है। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में हमें Samsung और Huawei के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक मिली थी। ऐसा लगता है कि फोल्डेबल फोन लाने की रेस में और कंपनियां शामिल हैं। Motorola ने ऐलान किया है कि वह इस साल मार्केट में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लाएगी। इस डिवाइस को कंपनी के यादगार Razr ब्रांड के तहत लाया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस के बारे में और जानकारी नहीं मिली है। इस बीच एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटोरोला का यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस होगा।

XDA Developers की रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े एक शख्स के हवाले से दावा किया गया है कि मोटोरोला का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस होगा। याद रहे कि स्नैपड्रैगान 700 सीरीज़ से बीते साल पर्दा उठाया गया था।
Advertisement

स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के बारे में क्वालकॉम का परफॉर्मेंस और क्षमता के बीच बेहतर तालमेल देने का दावा है। यह सब-प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए है जिनकी कीमत फ्लैगशिप से कम होती है। बता दें कि Nokia 8.1 भी इसी प्रोसेसर के साथ आता है और इसकी कीमत है 25,900 रुपये। Moto Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन को फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर मार्केट में उतारा जाएगा। ऐसे में इस प्रोसेसर को इस्तेमाल करने का फैसला सही लगता है।

Motorola Razr के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में एक्सडीए डेवलपर्स ने बताया है कि यह 6.2 इंच 876x2142 पिक्सल फोल्डिंग डिस्प्ले, 600x800 पिक्सल सेकेंडरी डिस्प्ले, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। खबर है कि यह फोन 1,980 डॉलर वाले Samsung Galaxy Fold से सस्ता होगा। हालांकि, अभी इस फोन के बारे में भरोसे के साथ कोई दावा नहीं किया जा सकता।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto Razr, Android, Samsung Galaxy Fold

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.