Motorola Razr 60 Ultra लीक से हुआ डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, जानें

Motorola Razr Plus 2025 जल्द ही कुछ मार्केट में Razr 60 Ultra के तौर पर पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मार्च 2025 20:36 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 60 Ultra बाजार में पेश किया जा सकता है।
  • Motorola Razr 60 Ultra में एक बड़ी 4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलेगी।
  • Motorola Razr 60 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Motorola Razr 60 Ultra में 4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: X/Evleaks

Motorola Razr Plus 2025 जल्द ही कुछ मार्केट में Razr 60 Ultra के तौर पर पेश किया जा सकता है। हाल ही में यह फोन ऑनलाइन देखा गया था, जिससे इसके डिजाइन का पता चला है। अब टिपस्टर इवान ब्लास ने Razr 60 Ultra के लिए एक नए रियो रेड कलर ऑप्शन के रेंडर शेयर किए हैं। आइए Motorola Razr 60 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Motorola Razr 60 Ultra Design


रियो रेड कलर ऑप्शन में वीगन लैदर फिनिश होने की उम्मीद है, जैसा कि रेंडर में ग्रेनी टेक्सचर से पता चला है। पिछली रिपोर्ट में सामने आए डार्क ग्रीन कलर वर्जन में भी रियर की ओर वही फॉक्स लैदर मैटेरियल है। फोन में एक मेटालिक एलॉय फ्रेम हाउसिंग वॉल्यूम बटन एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी-सी पोर्ट, सिम स्लॉट और स्पीकर भी हैं।


Motorola Razr 60 Ultra Specifications


Motorola Razr 60 Ultra क्लैमशेल फोल्डेबल में एक बड़ी 4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले बरकरार रहेगी, जिसके दोनों ओर एक ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। इंटरनल तौर पर 6.9 इंच की फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट होगी। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलने की अफवाह है, जो कि Razr 50 Ultra के स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 से आगे है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी मिलने की भी उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। Motorola ने अभी तक कीमत या उपलब्धता की तारीख की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, पिछली रिपोर्ट्स में इस साल की दूसरी तिमाही का सुझाव था, जिसका मतलब है कि Razr 60 Ultra इस साल के बीच में अमेरिका में आ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  3. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  3. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  4. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  6. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  7. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  8. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  9. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.