Motorola Razr 5G भारत में 5 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Flipkart पर होगी बिक्री

Motorola Razr 5G की भारत में कीमत अमेरिकी कीमत के समान होने की संभावना है। यह यूएस में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 1,399.99 डॉलर (लगभग 1.03 लाख रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2020 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 5G यूएस में हो चुका है लॉन्च
  • भारत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा नया फोल्डेबल स्मार्टफोन
  • Snapdragon 765G चिपसेट और 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा हैं खासियतें

Motorola Razr 5G में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर मिलता है

Motorola Razr 5G को भारत में 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है और फ्लिपकार्ट पर उपलब्धता की भी घोषणा की है। मोटोरोला रेज़र 5जी को पिछले महीने पेश किया गया था और अब यह भारतीय बाज़ार में आने वाला है। यह फोन पिछले साल के Motorola Razr फोल्डेबल फोन का अपग्रेड है। मोटोरोला रेज़र 5जी के मुख्य स्पेसिफिकेशन में 6.2 इंच का प्लास्टिक ओलेड मेन फ्लेक्सिबल डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल हैं। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है।

कंपनी ने अपने मोटोरोला इंडिया ट्विटर अकाउंट के जरिए Mororola Razr 5G के भारत लॉन्च की तारीख की घोषणा की। कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि फोल्डेबल फोन भारत में 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। मोटोरोला अपनी साइट पर इच्छुक ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन करने का मौका भी दे रही है।
Advertisement
 

Motorola Razr 5G price in India

मोटोरोला रेज़र 5जी की भारत में कीमत अमेरिकी कीमत के समान होने की संभावना है। यह यूएस में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 1,399.99 डॉलर (लगभग 1.03 लाख रुपये) है। फोन तीन रंग विकल्पों- ब्लश गोल्ड, पॉलिश्ड ग्रेफाइट और लिक्विड मर्करी में आता है।
 

Motorola Razr 5G specifications, features

डुअल-सिम (नैनो+ ईसिम) मोटोरोला रेज़र 5जी फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 10 आधारित My UX ऑन टॉप पर काम करता है। इसमें फोल्डेबल 6.3 इंट प्लास्टिक ओलेट प्राइमरी स्क्रीन मौजूद है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,142x876 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। नए फोल्डेबल फोन में अपडेटिड हिंज डिज़ाइन दिया गया है। फोन में सेकेंडरी 2.7 इंच की ग्लास ओलेड सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 600x800 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 4:3 है।

यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और Adreno 620 जीपीयू से लैस है। इसमें आपको 8 जीबी तक रैम भी प्राप्त होगा। मोटोरोला रेज़र 5जी में 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, लेकिन आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा नहीं सकते है।
Advertisement

कैमरा की बात करें, तो मोटोरोला रेज़र 5जी में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह सेंसर क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कि आपको बेहतर लो-लाइट सेंसिटिविटी प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें ऑप्टिकल इमेज़ स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) और लेसर ऑटोफोकस टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन का प्राइमरी कैमरा सेकेंडरी स्क्रीन के फ्लिप पैनल के टॉप पर स्थित है, जिसकी वज़ह से यूज़र्स इस कैमरा का इस्तेमाल सेल्फी लेने के लिए भी कर सकते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला रेज़र 5जी फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

इस फोन की बैटरी 2,800 एमएएच  से लैस है, जिसमें आपको 15 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलेगा। सिंगल चार्ज पर यह फोन 24 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्रदान करेगा।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2142x876 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.