12GB रैम वाला Motorola Razr 50 Ultra फोल्‍ड स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, दाम Rs 99,999

Motorola Razr 50 Ultra : नया मोटो फोन क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से पैक है। इसे आईपीएक्‍स8 रेटिंग मिली है, जो फोन को पानी से होने वाले नुकसान से बचाती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 14:31 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 50 Ultra स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • क्‍लैमशेल स्‍टाइल फोल्‍डेबल फोन है यह
  • फोन में 4 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है
Motorola Razr 50 Ultra स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च क‍र दिया गया है। यह कंपनी का लेटेस्‍ट क्‍लैमशेल स्‍टाइल फोल्‍डेबल फोन है। फोन का कवर डिस्‍प्‍ले 4 इंच का है। नया मोटो फोन क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से पैक है। इसे आईपीएक्‍स8 रेटिंग मिली है, जो फोन को पानी से होने वाले नुकसान से बचाती है। फोन में 4 हजार एमएएच की बैटरी और वायर्ड व वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Motorola Razr 50 Ultra को पिछले महीने के आखिर में चीन समेत चुनिंदा ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश किया गया था। 
 

Motorola Razr 50 Ultra price in India, availability

Motorola Razr 50 Ultra की कीमत भारत में 12GB RAM + 512GB मॉडल के लिए 99 हजार 999 रुपये है। यह मिडनाइट ब्‍लू, स्प्रिंग ग्रीन और पीच फज कलर ऑप्‍शंस में आता है। फोन की सेल एमेजॉन प्राइम डे 2024 (Amazon Prime Day 2024) में होगी, जोकि 20 से 21 जुलाई के बीच आयोजित होगा। फोन को मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट के अलावा रिटेल स्‍टोर्स से भी लिया जा सकेगा। 
Advertisement

अर्ली बर्ड डिस्‍काउंट के तहत कंपनी 5 हजार रुपये की छूट पेश कर रही है। इससे फोन के दाम 94999 रुपये हो जाते हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्‍तेमाल करने पर 5 हजार का इंस्‍टेंट बैंक डिस्‍काउंट और लिया जा सकता है। नो-कॉस्‍ट ईएमआई का भी विकल्‍प है।
 

Motorola Razr 50 Ultra specifications

इसमें 6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO इंटरनल डिस्‍प्‍ले है। डिस्‍प्‍ले रेजॉलूशन 2640×1080 पिक्‍सल्‍स और रिफ्रेश रेट 1-165Hz के बीच है। डॉल्‍बी विजन के अलावा 3 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस इसकी खूबियां हैं। फोन का एक्‍सटरनल डिस्‍प्‍ले 4 इंच है और गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन लिए हुए है। 
Advertisement

razr 50 ultra में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत है। उसके साथ एड्रिनो 735 GPU और 12 जीबी तक रैम है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। डुअल सिम की सुविधा है, जिसमें एक स्‍लॉट ई-सिम के लिए है। 

फोन में 50 एमपी का मेन कैमरा ओआईएस के साथ है। उसे सपोर्ट करता है 50 एमपी का 2एक्‍स टेलिफोटो कैमरा। फ्रंट में 32 एमपी का सेंसर दिया गया है। यह 5जी डिवाइस 4 हजार एमएएच बैटरी को पैक करती है जो 44 वॉट की टर्बो फास्‍ट चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलैस चार्जिंग से फुल हो जाती है। फोन का वजन 189 ग्राम है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good one-handed usability
  • Best in class cover display
  • Quality cameras
  • Fast wired charging
  • Good gaming performance
  • All-day battery life
  • Bad
  • Gets hot when shooting video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.