Motorola Razr 2019 की तस्वीरें लीक, दिखने में होगा कुछ ऐसा...

Motorola Razr Images Leaked: मोटोरोला रेज़र फोल्डेबल फोन की कम से कम 10 अलग-अलग एंगल से ली गई तस्वीरें लीक हो गई हैं। आप भी देखें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 नवंबर 2019 12:35 IST
ख़ास बातें
  • 6.2 इंच की फोल्डिंग स्क्रीन होगी मोटोरोला रेज़र 2019 में
  • Motorola Razr होगा मोटोरोला का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम से लैस हो सकता है Razr 2019

Motorola Razr Images Leaked: मोटोरोला रेज़र की तस्वीरें लीक, दिखने में होगा कुछ ऐसा...

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Motorola Razr Images Leaked: मोटोरोला रेज़र कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन होने की उम्मीद है। इस महीने 13 नवंबर को आयोजित इवेंट के दौरान Motorola Razr को लॉन्च किया जा सकता है। मोटोरोला रेज़र से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं और अब Motorola ब्रांड के इस आगामी फोन की कम से कम 10 अलग-अलग एंगल से ली गई तस्वीरें लीक हो गई हैं। Motorola Razr का लॉन्च इवेंट लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

तस्वीरों को टिप्स्टर इवान ब्लास और डच साइट Mobielkopen द्वारा लीक किया गया है। तस्वीरों में Motorola Razr दो फिनिश में नज़र आ रहा है, रेड और ब्लैक। फोल्ड होने के बाद यह एक साधारण फ्लिप-फोन की तरह लगता है। फोल्ड होने के बाद आपको ऊपर एक छोटी स्क्रीन मिलेगी जिसपर आपको मैसेज, ईमेल अलर्ट, वीडियो आदि के नोटिफिकेशन दिखाई देंगे।

Motorola Razr 2019 Renders Leaked: मोटोरोला रेज़र की तस्वीरें लीक
Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

स्क्रीन के ठीक नीचे सेल्फी के लिए कैमरा सेंसर भी दिया गया है। फ्लिप खुलने के बाद आपको एक बड़ी स्क्रीन दिखाई देगी। एक तस्वीर में फोन का बैक पैनल भी नज़र आ रहा है, तस्वीर को देखने से पता चलता है कि फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। मोटोरोला ने 13 नवंबर को लॉस एंजिल्स में आयोजित लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। इवेंट के दौरान Motorola Razr को लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है।

Motorola Razr Specifications (संभावित)

मोटोरोला रेज़र में 6.2 इंच (876x2142 पिक्सल) का ओलेड डिस्प्ले ( बिना फोल्ड किए), स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज और फोन में जान फूंकने के लिए 2,730 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। Motorola Razr Price की बात करें तो इसकी कीमत 1,500 यूरो (लगभग 1,19,000 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.