Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन 13 नवंबर को हो सकता है लॉन्च

Motorola Razr 2019 की कीमत 1,500 यूरो (करीब 1,19,000 रुपये) के आसपास हो सकती है। मोटोरोला रेज़र 2019 के लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेजे दिए गए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2019 16:33 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस होगा Razr 2019
  • सैमसंग और हुवावे ने अपने फोल्डेबल फोन पहले ही पेश किए हैं
  • 6.2 इंच की फोल्डिंग स्क्रीन होगी मोटोरोला रेज़र 2019 में

Motorola Razr 2019 से पहले सैमसंग और हुवावे के फोल्डेबल फोन हो चुके हैं लॉन्च

Motorola Razr की वापसी होने वाली है। वो भी एक फोल्डेबल फोन की तरह। यह जानकारी इस साल की शुरुआत में ही मिली थी और इसकी पुष्टि कंपनी ने इशारों में की थी। अब जानकारी मिली है कि लेनोवो की स्वामित्व वाली यह कंपनी 13 नवंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। मीडिया को इस इवेंट के इनवाइट भेजे जाने लगे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन मोटोरोला रेज़र फोल्डेबल फोन लॉन्च होगा। खबर है कि इसे मोटोरोला रेज़र 2019के नाम से जाना जाएगा। इसकी भिड़ंत पहले ही लॉन्च किए जा चुके फोल्डेबल डिज़ाइन वाले हैंडसेट हुवावे मेट एक्स और सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड से होगी। इस साल ही Motorola के एक वाइस प्रेसिडेंट ने पुष्टि की थी कि कंपनी की एक फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की योजना है। लेकिन उन्होंने मोटोरोला रेज़र 2019 का स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया।

CNet की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोराला द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में एक जिफ का इस्तेमाल हुआ है जो इसमें फोन को फोल्ड और अनफोल्ड होते हुए दिखाया गया है। यहां इशारों में बताया गया है कि Motorola Razr की वापसी होने वाली है।

रेज़र ब्रांड की वापसी की ओर इशारा देते हुए इनवाइट में लिखा गया है, “एक ऑरिजनल, किसी और जैसा नहीं”। “You're going to flip” टेक्स्ट मोटोरोला के रेज़र ब्रांड की याद दिलाता है।
 

Motorola उन चुनिंदा कंपनियों में से है जो शुरू से फोल्डेबल फोन में रुचि दिखाती रही है। जानकारी मिली थी कि मोटोराला अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 2019 में सैमसंग और हुवावे से थोड़ा अलग डिज़ाइन लैंगवेज को अमल में लाएगी।

अगस्त महीने में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Motorola Razr 2019 फोल्डेबल फोन दिसंबर 2019 या जनवरी 2020 में यूरोप में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 1,500 यूरो (करीब 1,19,000 रुपये) के आसपास हो सकती है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटोरोला रेज़र 2019 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का दावा किया गया है। जानकारी मिली थी कि हैंडसेट में 6.2 इंच (876x2142 पिक्सल) की फोल्डिंग डिस्प्ले होगी। इसके साथ 600x800 पिक्सल वाला सेकेंडरी डिस्प्ले होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Razr 2019, Razr 2019, Motorola Razr, Motorola, Moto Razr, Razr
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  3. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  2. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  3. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  4. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  6. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  7. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  9. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  10. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.