Motorola P40 के स्पेसिफिकेशन लीक, 48 मेगापिक्सल सेंसर से होगा लैस

इन दिनों सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद वाला डिज़ाइन चलन में है। ऐसा लगता है कि Motorola भी जल्द ही इस ट्रेंड को अपने फोन का हिस्सा बनाएगी।

Motorola P40 के स्पेसिफिकेशन लीक, 48 मेगापिक्सल सेंसर से होगा लैस

Photo Credit: Twitter/ Andri Yatim

ख़ास बातें
  • 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है Motorola P40
  • मोटोरोला पी40 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीर भी सार्वजनिक
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आएगा मोटोरोला पी40
विज्ञापन
इन दिनों सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद वाला डिज़ाइन चलन में है। ऐसा लगता है कि Motorola भी जल्द ही इस ट्रेंड को अपने फोन का हिस्सा बनाएगी। हाल ही में Motorola P40 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें (रेंडर्स) लीक हुई थीं। इसमें स्मार्टफोन लगभग ना के बराबर बेज़ल और सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले होल के साथ नज़र आ रहा था। इस स्मार्टफोन के बारे में एक बार फिर जानकारी सामने आई है। इस बार स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। इनमें से सबसे अहम है डुअल रियर कैमरा सेटअप। यहां 48 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा।

Andri Yatim नाम के एक ट्विटर यूज़र ने Motorola P40 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई, 6.2 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस होगा। इसे 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ लाया जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो मोटोरोला पी40 में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर और एफ/ 1.5 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। टिप्सटर ने दावा किया है कि Motorola P40 में 4,132 एमएएच की बैटरी होगी और यह एनएफसी को भी सपोर्ट करेगा।

टिप्सटर ने मोटोरोला पी40 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीर भी सार्वजनिक की है। यह बहुत हद तक ऑनलीक्स द्वारा साझा की गई तस्वीरों से मेल खाता है। फोन में टॉप पर बायीं तरफ स्क्रीन पर सेल्फी सेंसर के लिए एक छेद है। निचले हिस्से पर चिन है, जहां पर Motorola की ब्रांडिंग है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं, मोटोरोला बैटविंग लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola P40 के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रोफोन होल और स्पीकर ग्रिल है। इसी के साथ 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक फोन के ऊपरी हिस्से पर स्थित होगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.1 x 71.2 x 8.7 मिलीमीटर होगी।

मोटोरोला का आगामी स्मार्टफोन दिखने में Samsung Galaxy A8s, Huawei Nova 4 और Honor V20 उर्फ View 20 की तरह ही होगा। स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल की मौज़ूदगी इसे Redmi Pro 2 के पास ले जाता है जिसे 10 जनवरी को लॉन्च किया जाना है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »