Motorola One Zoom हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, तस्वीरें लीक

Motorola One Zoom की तस्वीर लीक हो गई है। मोटोरोला वन ज़ूम को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अगस्त 2019 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Zoom में टेलीफोटो लेंस के साथ हो सकता है 5x हाइब्रिड ज़ूम भी
  • मोटोरोला वन ज़ूम में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को मिल सकती है जगह
  • चार रियर कैमरे वाला हो सकता है मोटोरोला वन ज़ूम

Motorola One Zoom हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, तस्वीरें लीक

Photo Credit: WinFuture


Motorola One Zoom की तस्वीर लीक हो गई है। मोटोरोला वन ज़ूम को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि मोटोरोला ब्रांड के इस आगामी फोन को Motorola One Pro नाम से उतारा जा सकता है लेकिन अब नई रिपोर्ट ने इस बात का संकेत दिया है कि इसे मोटोरोला वन ज़ूम नाम से उतारा जा सकता है। लेटेस्ट लीक में कैमरा सेटअप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन को IFA 2019 के बाद लॉन्च किया जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरों की झलक देखने को मिली है।
Advertisement

WinFuture की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटोरोला वन ज़ूम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा जो ब्राइटनेस और कलर को इंप्रूव करने के लिए चार पिक्सल को जोड़ेगा। फाइनल इमेज़ 12 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन की होगी। इसके अलावा वाइड-एंगल सेंसर और टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है जिसे 5x हाइब्रिड ज़ूम के साथ उतारा जा सकता है। मोटोरोला वन ज़ूम में बेहतर पोर्टेट फोटोग्राफी के लिए डेप्थ सेंसर को भी जगह मिल सकती है।

रिपोर्ट के साथ मोटोरोला वन ज़ूम की तस्वीरें भी साझा की गई हैं। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच और पतले बेजल दिखाई दे रहे हैं। फोन के पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे दिए गए हैं, कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटोरोला लोगो दिखाई देगा। मोटोरोला वन ज़ूम स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 हो सकता है।
Advertisement

यह 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, बड़ी बैटरी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। उम्मीद है कि मोटोरोला ब्रांड के इस आगामी हैंडसेट को आईएफए 2019 के बाद लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 429 यूरो (लगभग 34,000 रुपये) हो सकती है। मोटोरोला वन एक्शन फोन पर भी काम कर रही है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  2. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  3. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  5. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  6. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  8. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  9. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  10. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.