Motorola One Vision Plus तीन रियर कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशन

Motorola One Vision Plus तीन रियर कैमरे वाला फोन है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यहां Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 10 जुलाई 2020 17:53 IST
ख़ास बातें
  • ट्रिपल रियर कैमरा और 4,000mAh बैटरी से लैस है Motorola One Vision Plus
  • भारत में लॉन्च हो चुके Moto G8 Plus का रीब्रांडेड वेरिएंट है मोटोरोला फोन
  • यूएई में AED 699 (लगभग 14,300 रुपये) कीमत में हुआ है लॉन्च

Motorola One Vision Plus में 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है

Motorola One Vision Plus को कंपनी ने अपनी लेटेस्ट पेशकश के रूप में मध्य पूर्व में लॉन्च कर दिया है। डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में यह फोन पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किए गए Moto G8 Plus का रीब्रांडेड वेरिएंट प्रतीत होता है। नया मोटोरोला फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा और 4,000mAh की बैटरी से लैस आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है, जिसे वाटड्रॉप स्टाइल नॉच के अंदर फिट किया गया है।
 

Motorola One Vision Plus price

मोटोरोला ने वन विज़न प्लस को मध्य पूर्व में लॉन्च किया है और वहां की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यह खरीद के लिए अमेज़न यूएई पर उपलब्ध है। Motorola One Vision Plus के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत AED 699 (लगभग 14,300 रुपये) है। इसे कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है।
Advertisement
 

Motorola One Vision Plus specifications

डुअल सिम मोटोरोला वन विज़न प्लस स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और नॉच यू आकार का है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Motorola One Vision Plus तीन रियर कैमरे वाला फोन है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यहां Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। अपर्चर एफ/ 1.79 है। इसका साथ देगा 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा। यह एफ/ 2.2 अपर्चर और 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। नाइट मोड, स्पॉट कलर, 4के वीडियो और 1080 स्लो मो वीडियो जैसे कैमरा फीचर्स फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

मोटोरोला वन विज़न प्लस के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और मैगनेटोमीटर फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 15 वॉट का टर्बोपावर चार्जर भी दिया है। Motorola One Vision Plus का डाइमेंशन 158.35x75.83x9.09 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  3. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  4. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  5. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  7. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  10. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.