Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन YouTube Device Report पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन का खुलासा

YouTube Device Report एक पब्लिक वेब पेज़ है, जहां यह वीडियो शेयर प्लेटफॉर्म ऐसे डिवाइस की लिस्ट साझा करता है जो बेहतरीन यूट्यूब एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। इस वेब पेज़ ने मोटोरोला वन फ्यूज़न+ स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 25 मई 2020 11:00 IST
ख़ास बातें
  • अगले महीने लॉन्च हो सकता है Motorola One Fusion+
  • Motorola One Fusion+ में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर
  • Motorola ने नहीं की इस स्मार्टफोन की पुष्टि

5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा Motorola One Fusion+

Motorola One Fusion+ को लेकर खबरे हैं कि यह Motorola का आगामी स्मार्टफोन है। वहीं अब लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन YouTube Device Report वेब पेज़ पर लिस्ट हुआ है, जिसके द्वारा हमें इस आगामी स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। आपको बता दें, YouTube Device Report एक पब्लिक वेब पेज़ है, जहां यह वीडियो शेयर प्लेटफॉर्म ऐसे डिवाइस की लिस्ट साझा करता है जो बेहतरीन यूट्यूब एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। इस वेब पेज़ ने मोटोरोला वन फ्यूज़न+ स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की है। हालांकि, मोटोरोला ने अब तक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
 

Motorola One Fusion+ specifications (expected)

YouTube Device Report की जानकारी सबसे पहले XDA Developers द्वारा सार्वजनिक की गई। वेब पेज़ के मुताबिक, Motorola One Fusion+ में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा और यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इस लिस्ट में यह भी जानकारी मिली है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा वेब पेज़  पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई। हालांकि, इस वेब पेज़ में इस स्मार्टफोन लॉन्च तारीख का उल्लेख किया गया है, जो है जून 2020। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को अगले महीने पेश कर सकती है।

YouTube Device Report की लिस्टिंग में मोटोरोला वन फ्यूज़न+ स्मार्टफोन की तस्वीर भी शामिल है, लेकिन यह साफ Motorola Edge+ है। लेकिन लगता है कि यूट्यूब ने मोटोरोला एज की गलत तस्वीर साझा की है।

XDA Developers ने भी इस स्मार्टफोन के अन्य कथि स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी, जिसके मुताबिक मोटोरोला वन फ्यूज़न+ में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 4 जीब एलटीई सपोर्ट और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। बताया जा रहा है कि यह फोन क्लाउड और शुगरफ्रॉस्ट कलर ऑप्शन में आएगा।
Advertisement
 

Motorola One Fusion specifications (expected)

माना जा रहा है कि मोटोरोला वन फ्यूज़न+ स्मार्टफोन के लॉन्च के वक्त इसमें Motorola One Fusion भी शामिल किया जाएगा। इसमें 6.52 इंच की एचडी+ स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी तक का रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 5,000 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड 10 दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा और आखिरी 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • Bad
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.