Motorola One Fusion क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Motorola One Fusion को केवल 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में पेश किया गया है। इसके रंग विकल्पों में एमरल्ड ग्रीन और ओशन ब्लू शामिल हैं।

Motorola One Fusion क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Motorola One Fusion मौजूदा मोटोरोला वन फ्यूज़न+ का लाइट वेरिएंट है

ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी है Motorola One Fusion की खासियत
  • Motorola One Fusion+ का लाइट वर्ज़न है नया मोटोरोला वन फ्यूज़न
  • लैटिन अमेरिकी देशों के बाद जल्द अन्य देशों में भी लॉन्च होगा स्मार्टफोन
विज्ञापन
Motorola One Fusion को गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। मोटोरोला वन फ्यूज़न स्मार्टफोन Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन का लाइट वर्ज़न है, जिसे ग्लोबल स्तर पर और भारत में जून की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में, नया मोटोरोला वन फ्यूज़न फोन लैटिन अमेरिकी देशों में उपलब्ध होगा और अगले महीने तक अन्य देशों तक पहुंच जाएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी दी गई है। One Fusion+ में शामिल पॉप-अप सेल्फी कैमरे के विपरीत One Fusion वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है।

स्मार्टफोन के लॉन्च की खबर को कंपनी ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए साझा किया गया था। मोटोरोला ने फिलहाल इसकी कीमत और Motorola One Fusion की ग्लोबल उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन अगले महीने सऊदी अरब और यूएई में फोन आएगा।

मोटोरोला वन फ्यूज़न को केवल 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में पेश किया गया है। इसके रंग विकल्पों में एमरल्ड ग्रीन और ओशन ब्लू शामिल हैं।
 

Motorola One Fusion specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन फ्यूजन मोटोरोला की कस्टम स्किन माई यूएक्स के साथ आता है, जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। फोन में 6.5-इंच मैक्स विज़न एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है और यह 4 जीबी रैम के साथ मिलकर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 64 जीबी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 118-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Motorola One Fusion में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, 4जी एलटीई और जीपीएस शामिल हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न में फोन के फ्रेम पर एक समर्पित Google Assistant बटन भी है। फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस आता है। मोटोरोला वन फ्यूज़न का डाइमेंशन 164.96x75.85x9.4 मिलीमीटर और वज़न 202 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola One Fusion, Motorola One Fusion Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »