Motorola One Action हुआ ओपन सेल में उपलब्ध, जानें ऑफर्स

Motorola One Action Open Sale: मोटोरोला वन एक्शन को ओपल सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। जानें ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 2 सितंबर 2019 20:08 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Action की बिक्री Flipkart पर
  • मोटोरोला वन एक्शन की भिड़ंत Realme 5 Pro व Redmi Note 7 Pro से
  • Motorola One Action का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप थोड़ा अलग है

Motorola One Action Open Sale: मोटोरोला वन एक्शन हुआ ओपन सेल में उपलब्ध, जानें ऑफर्स

Motorola One Action Open Sale: मोटोरोला वन एक्शन को ओपल सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। याद करा दें कि मोटोरोला वन एक्शन स्मार्टफोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया है। Motorola One Action की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। मोटोरोला वन एक्शन 117 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस एक्शन कैमरे के साथ आता है। इसे वीडियो को डिटेल के साथ कैपचर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यूज़र्स इस फोन को वर्टिकल पोज़ीशन में पकड़कर लैंडस्केप फॉर्मेंट में वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। लॉन्च के बाद से मोटोरोला वन एक्शन को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा था लेकिन अब Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने कंफर्म कर दिया है कि मोटोरोला वन एक्शन फोन ओपन सेल में उपलब्ध है।

मोटोरोला ने गैजेट्स 360 को बताया कि Motorola One Action (रिव्यू) अब भारत में ओपन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। याद करा दें कि मोटोरोला वन एक्शन को पिछले महीने अगस्त में भारतीय बाजार में उतारा गया है। हैंडसेट की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होती है।  
Advertisement

 

Motorola One Action price in India

मोटोरोला वन एक्शन को भारत में 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन डेनिम ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में मिलेगा। खबर लिखे जाने तक Motorola One Action का पर्ल व्हाइट कलर वेरिएंट ऑउट-ऑफ-स्टॉक दिखा रहा था।

मोटोरोला वन एक्शन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। Axis बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। Jio यूज़र्स को 2,200 रुपये का कैशबैक और 125 जीबी तक अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
Advertisement
 

Motorola One Action specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन एक्शन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसे एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड 11 अपडेट मिलने की गारंटी है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) आईपीएस सिनेमाविज़न डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ माली जी72 एमपी3 जीपीयू और 4 जीबी रैम है।

मार्केट में मौज़ूद अन्य स्मार्टफोन की तुलना में Motorola One Action का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप थोड़ा अलग है। यह एक्शन शॉट्स कैपचर करने के लिए बना है। कंपनी ने इनहांस्ड वीडियो स्टेबलाइज़ेशन दिया है। रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में लैंडस्केप शॉट कैपचर करने में सक्षम है।
Advertisement

मोटो वन एक्शन के पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एक एक्शन कैमरा है। इसका लेंस एफ/ 2.2 अपर्चर वाला है और यह 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
Advertisement

सेल्फी के लिए मोटोरोला वन एक्शन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट लाइटिंग, शॉट ऑप्टीमाइज़ेशन, ऑटो स्माइल कैपचर, ग्रुप सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और सिनेमाग्राफ जैसे फीचर को सपोर्ट करता है।

मोटोरोला वन एक्शन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

मोटोरोला ने इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 160.1x71.2x9.15 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and unique design
  • Lag-free performance
  • Stock Android experience
  • Bad
  • Small battery and slow charging
  • Disappointing display quality and content scaling issues
  • Can’t capture still photos with ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9609

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  8. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  9. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.