Motorola One 5G Ace सस्ता 5G फोन 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Motorola One 5G Ace के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और रिलीज डेट की घोषणा इस हफ्ते अमेरिका में की गई है। यह कंपनी का एक मिड रेंज 5G डिवाइस है।

Motorola One 5G Ace सस्ता 5G फोन 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Motorola One 5G Ace में 6.7-inch FHD+ LTPS डिस्प्ले है
  • कंपनी ने फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट दिया है
  • फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है
विज्ञापन
Motorola One 5G Ace के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और रिलीज डेट की घोषणा इस हफ्ते अमेरिका में की गई है। इसके अलावा Moto G Stylus (2021), Moto G Power (2021), Moto G Play (2021) को भी पेश किया गया है। Motorola One 5G Ace कंपनी का एक मिड रेंज 5G डिवाइस है, जिसे अमेरिका में सेल के लिए पेश किया जा चुका है। Moto One 5G Ace का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक Moto G 5G से मिलता जुलता है। Moto G 5G को पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। Motorola One 5G Ace को कंपनी  ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट, 6 जीबी रैम और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया है।
 

Motorola One 5G Ace Price

Moto One 5G Ace को अमेरिका में USD 399.99 की कीमत में पेश किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 29,300 रुपये होते हैं। इस फोन में आपको 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिल रही है। इस डिवाइस को फ्रॉस्टिड सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
 

Motorola One 5G Ace specifications

Motorola One 5G Ace में 6.7-inch FHD+ LTPS डिस्प्ले और 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो है। कंपनी ने फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट दिया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।Motorola One 5G Ace एंड्रॉइड 10 सॉफ्टवेयर पर रन करता है। फोन में कंपनी ने रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। कंपनी फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटुथ 5.1 और NFC का सपोर्ट मिल रहा है।

Motorola One 5G Ace में 5,000mAh बैटरी दी है, जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हालांकि फोन के बॉक्स में आपको 10वॉट चार्जर ही मिल रहा है। कंपनी ने फोन केे बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा आपको फोन में मिल रहा है। सेेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »