मोटोरोला मोटो एक्स3 में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर, कथित तस्वीर से हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 15:38 IST
लेनोवो की मोटो एक्स सीरीज के आने वाले फोन को मोटो एक्स3 कहा जा रहा है। अब एक नए लीक में इस फोन की कथित तस्वीर दिखने का दावा किया गया है। अभी तक लॉन्च नहीं हुए इस फोन कील नई लीक तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि यात्रा के दौरान एक यूजर को इसे इस्तेमाल करते देखा गया।

सबसे पहले हेलोमोटोएचके पर साझा की गई इस लीक तस्वीर से हमें संभावित अगली जेनरेशन के मोटो एक्स की झलक मिल सकती है। नई लीक तस्वीर में कथित मोटो एक्स3 के फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि फिंगरप्रिंट स्कैनर के लिए एक अलग सेंसर है या फिर इसे सैमसंग गैलेक्सी हैंडसेट की तरह ही होम बटन में इंटीग्रेट किया गया है।

इसके अलावा लीक मोटो हैंडसेट में मोटोरोला का जाना-पहचाना लोगो  'M' स्क्रीन के सबसे ऊपर देखा जा सकता है। इस मोटो एक्स3 फोन के यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आने का भी दावा किया गया है। नई लीक तस्वीर से कथित मोटो एक्स3 के साइज़ के बारे में थोड़ी जानकारी मिलती है और यह पिछले मोटो एक्स स्मार्टफोन से बड़ा फोन हो सकता है।
 

लीक तस्वीर में मिली जानकारी उस खबर से भी मिलती है जिसमें कहा गया था कि मोटोरोला अपने चौथी जेनरेशन के मोटो एक्स स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है। नई जेनरेशन के मोटो एक्स स्मार्टफोन के 2016 में ही लॉन्च होने की उम्मीद है। इससे पहले लेनोवो ने पुष्टि की थी कि 2016 में लॉन्च होने वाले सभी मोटोरोला स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट फीचर दिया जाएगा।
Advertisement

हालांकि, अभी तक मोटोरोला और लेनोवो ने आने वाले डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, इसलिए फोन को लेकर आ रही यह जानकारी सवालों में ही है।
Advertisement

हाल ही में एक इंपोर्ट और एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा लिस्टिंग में मोटोरोला मोटो एक्स3 के भारत आने का खुलासा हुआ था। इसी लिस्टिंग में मोटो एक्स3 में सिंगल सिम सपोर्ट के साथ 5 इंच डिस्प्ले होने का दावा भी किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.