Motorola Moto X (Gen 3) की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन आया सामने

Motorola Moto X (Gen 3) की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन आया सामने
विज्ञापन
मोटोरोला (Motorola) के मोटो जी थर्ड जेनरेशन Moto G (Gen 3) को लेकर लीक की खबरों के बीच अब मोटो एक्स थर्ड जेनरेशन Moto X (Gen 3) स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं।

Android Peru के फेसबुक (Facebook) कम्युनिटी पेज पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, जिसमें Moto X (Gen 3) का फ्रंट और बैक पैनल साफ नजर आ रहा है। फ्रंट पैनल वाली तस्वीर में हैंडसेट के स्क्रीन पर कंपनी के लोगो वाला स्टार्टअप मैसेज नजर आ रहा है। इस तस्वीर में डिवाइस के ऊपरी और निचले हिस्से में बने स्पीकर ग्रिल्स भी दिख रहे हैं। तस्वीर यह भी इशारा कर रही है कि डिवाइस में टॉप में दायीं तरफ फ्रंट कैमरे के साथ फ्लैश भी होगा। मौजूदा Moto X वर्ज़न की तुलना में थर्ड जेनरेशन वाले हैंडसेट के स्क्रीन बॉर्डर काफी पतले नज़र आ रहे हैं।

moto_x_gen_3_facebook_android_peru_via_android_police

इस Facebook पेज़ यह भी दावा किया गया है कि कंपनी ने हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है, लेकिन इसकी इसकी संभावना कम नज़र आती है। दूसरी तस्वीर में Moto X (Gen 3) का रियर पैनल दिख रहा है। यह दिखने में बहुत हद तक Moto G (Gen 3) की हाल ही में लीक हुई तस्वीरों जैसा है। लीक तस्वीर के मुताबिक, बैकपैनल में सिल्वर कलर का वर्टिकल स्ट्रिप बना हुआ है, जिसके एक छोर पर रियर कैमरा है और दूसरे पर Motorola का लोगो। फिलहाल, हैंडसेड के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पिछले हफ्ते भी Moto X (Gen 3) की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई थीं, जो ताजा लीक से मेल खाती हैं।

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Moto X (Gen 3) में 5.64 इंच का QHD (1440x2560 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ल होगा और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में Snapdragon प्रोसेसर के साथ 3GB RAM होने की बात भी कही गई है। दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और इसमें USB Type-C सपोर्ट मौजूद होगा।

आपको बता दें कि Motorola ने पिछले हफ्ते 28 जुलाई के इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किया था, इसके बाद से ही नए Moto G (Gen 3) और Moto X (Gen 3) स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया। कंपनी ने नई दिल्ली के अलावा लंदन, न्यूयॉर्क और साउ पाउलो के इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  4. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  5. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  6. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  7. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  9. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »