Motorola Moto G Stylus 2026 की पहली झलक! ट्रिपल कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने

Motorola Moto G Stylus 2026 फोन के रियर पैनल में चार रिंग दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 10:10 IST
ख़ास बातें
  • फोन का डिजाइन पिछले साल आए मॉडल से काफी मेल खाता है।
  • फोन के रियर पैनल के ठीक बीच में मोटोरोला की लोगो ब्रांडिंग दिखती है।
  • फोन में पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के राइट स्पाइन पर नजर आ रहे हैं।

Motorola Moto G Stylus 2026 फोन के रियर में चार रिंग दिखाई दे रहे हैं।

Photo Credit: Android Headlines

Motorola Moto G Stylus 2026 फोन लीक हो गया है। कंपनी का यह अपकमिंग फोन प्रत्येक जेनरेशन में काफी पॉपुलर रहा है। अब पहली बार फोन के रियल इमेज लीक होने का दावा किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें स्टाइलस सपोर्ट दिया गया है। फोन दो कलर वेरिएंट्स में दिखाई दे रहा है। इसमें तीन कैमरा दिखाई दे रहे हैं लेकिन रियर में रिंग्स चार मौजूद हैं। आइए जानते हैं कैसा होने वाला है अपकमिंग मोटोरोला फोन Motorola Moto G Stylus का लेटेस्ट 2026 वर्जन। 

Motorola Moto G Stylus 2026 लॉन्च से पहले फिर लीक हो गया है। फोन की रियल इमेज लीक होने का दावा किया गया है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट की मानें तो फोन के रियल इमेज सामने आए हैं। फोन दो कलर वेरिएंट्स में नजर आ रहा है जिसमें लेवेंडर और ब्लैक वेरिएंट्स दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये ऑफिशियल कलर वेरिएंट नाम नहीं हैं। 

Motorola Moto G Stylus 2026 के डिजाइन की बात करें तो फोन के रियर में चार रिंग दिखाई दे रहे हैं। इनमें से तीन रिंग कैमरा के लिए बताए जा रहे हैं जबकि चौथे रिंग में LED फ्लैश को जगह दी गई है। कंपनी ने अपने डिजाइन स्टाइल को मेंटेन किया है। फोन के रियर पैनल के ठीक बीच में मोटोरोला की लोगो ब्रांडिंग दिखती है। फोन ईको लैदर बैक पैनल के साथ बताया गया है जो ग्लास की अपेक्षा बेहतर ग्रिप प्रदान करता है। 

फोन में पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के राइट स्पाइन पर नजर आ रहे हैं। डिजाइन पिछले साल आए मॉडल से काफी मेल खाता है। फोन में स्टाइलस सपोर्ट भी होगा जिसके लिए कंपनी ने बॉटम में जगह दी है। अफवाहों की मानें तो फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 6 Gen 3 का सक्सेसर या फिर मीडियाटेक 7 सीरीज का चिपसेट देखने को मिल सकता है। कंपनी की ओर से फोन को लेकर अधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा गया है। जल्द ही इसे लेकर कोई घोषणा होने की संभावना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  2. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  3. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  4. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.