4,000mAh बैटरी के साथ Motorola Moto E20 फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Motorola Moto E20 की कीमत EUR 99.99 (लगभग 8,700 रुपये) है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। यह फोन कथित रूप से कोस्टल ब्लू और ग्रेफाइट ग्रे कलर ऑप्शन में आया है और इसकी सेल अक्टूबर से नीदरलैंड में शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 सितंबर 2021 14:33 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Moto E20 सिंगल वेरिएंट में आया है
  • Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है मोटोरोला मोटो ई20 फोन
  • Motorola Moto E40 में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी

Motorola Moto E40 में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी

Motorola Moto E20 को कथित रूप से यूरोप में Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। नया Motorola फोन बेसिक हार्डवेयर के साथ आया है, जिसमें एचडी प्लस डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर शामिल हैं। मोटोरोला मोटो ई20 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह एंड्रॉयड 11 गो एडिशन पर काम करता है। मोटो ई20 के अलावा, मोटोरोला कंपनी Moto E40 स्मार्टफोन को Moto E सीरीज़ के अगले फोन के रूप में पेश कर सकती है। यह स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच वेबसाइट पर अपने प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट है।
 

Motorola Moto E20 price

Androidworld की रिपोर्ट के अनुसार, Motorola Moto E20 की कीमत EUR 99.99 (लगभग 8,700 रुपये) है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। यह फोन कथित रूप से कोस्टल ब्लू और ग्रेफाइट ग्रे कलर ऑप्शन में आया है और इसकी सेल अक्टूबर से नीदरलैंड में शुरू होगी।

Motorola Moto E20 के भारत लॉन्च से जुड़ी फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Motorola Moto E20 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटोरोला मोटो ई20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का MaxxVision एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। इसके अलावा, फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलती है। फोटोग्राफी के लिए मोटो ई20 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन की स्टोरेज 32 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसमें गूगल असिस्टेंट को समर्पित एक बटन भी मौजूद है। मोटो ई20 फोन IP52 सर्टिफाइड है।

फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.8x75.5x8.5mm और भार 184 ग्राम है।
Advertisement
 

Motorola Moto E40 specifications (expected)

गीकबेंच पर Motorola Moto E40 फोन प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और यह ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 4 जीबी रैम मिल सकती है, जो कि मोटो ई20 से 2 जीबी ज्यादा है।

खबरों की मानें, तो मोटोरोला मोटो ई40 फोन में 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। साथ ही फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.