Motorola के आगामी फ्लैगशिप 'Nio' को लेकर मिली यह अहम जानकारी

ट्विटर पर XDA Developers के मिशाल रहमान ने बताया कि अफवाहों में चल रहे Motorola 'Nio' की डिफॉल्ट पीक रिफ्रेश रेट 105Hz पर सेट होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 नवंबर 2020 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Motorola अपने आगामी फ्लैगशिप में 105 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट टेस्ट कर रही है
  • मौजूदा Edge और Edge+ फ्लैगशिप में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल
  • आगामी फ्लैगशिप के कई स्पेसिफिकेशन्स हो चुके हैं लीक

Motorola Edge और Edge+ फ्लैगशिप में 90 हर्टज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलता है

Motorola का अगला फ्लैगशिप फोन को 105Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी के पास पहले से ही Motorola Edge और Edge+ फ्लैगशिप फोन हैं, जिनमें 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले हैं। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी आगामी फ्लैगशिप में कुछ छोटे बदलाव करने की योजना बना रही है। ताज़ा खबर फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक होने के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें पता चला था कि आगामी कथित Motorola Nio स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होगा और 12 जीबी तक रैम और डुअल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।

ट्विटर पर XDA Developers के मिशाल रहमान ने बताया कि अफवाहों में चल रहे Motorola 'Nio' की डिफॉल्ट पीक रिफ्रेश रेट 105Hz पर सेट होगा। यह सुनने में ही थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट सामान्य रूप से 24 और 30 फ्रेम प्रति सेकंड के मल्टिपल में होता है। हालांकि, असूस ने कथित तौर पर एक समान कदम उठाया था और अपने ROG Phone 3 में 160Hz रिफ्रेश रेट मोड को टेस्ट किया। हालांकि, Asus ने इस मोड को लोगों के लिए पेश नहीं किया।

XDA Developers के एडम कॉनवे ने अनुमान लगाया कि मोटोरोला इस डिवाइस को विकसित करते समय ही इस 105Hz रिफ्रेश रेट का टेस्ट कर रही है और अपने आधिकारिक लॉन्च के समय इसे 90Hz पर सेट करेगी। ऐसा ही हो सकता है कि कंपनी यूआई या ऐप्स में स्क्रॉलिंग के लिए हाई-रिफ्रेट रेट को चुने और वीडियो प्लेबैक के लिए आमतौर पर अधिक उपयोग किए जाने वाले 90 हर्ट्ज़ को रखे।

Motorola ने अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, कंपनी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ Motorola Edge और Edge+ सहित Moto G 5G Plus पहले से मौजूद हैं।
Advertisement
 

Motorola Nio specifications (expected)

कहा जा रहा है कि Motorola Nio को फुल-एचडी+ (1,080x2,520 पिक्सल) डिस्प्ले और दो अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जा सकता है, जिनमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज शामिल हो सकते हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरे होने की भी अफवाह है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी ओम्नीविज़न OV64B सेंसर होगा। इसके अलावा मोटोरोला स्मार्टफोन के फ्रंट में डुअल कैमरा होने की बात कही गई है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा।

मोटोरोला नए फोन को Android 11 के साथ बाज़ार में ला सकती है। इसके अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च होने की अफवाह भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Nio, Motorola Nio specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.