Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट

Motorola Edge 70 Neo का मुकाबला Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 नवंबर 2026 07:43 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Neo में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 दिया गया है।
  • Redmi Note 17 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट है।
  • OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।

Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6

Photo Credit: Motorola/Xiaomi/OnePlus

Motorola ने भारत में Motorola Edge 70 Neo लॉन्च किया है। ₹40 हजार के बजट में यह फोन आया है और इसका मुकाबला Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है। Edge 70 Neo में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 प्रोसेसर, Note 17 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट और Nord CE 6 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। आइए Edge 70 Neo, Note 17 Pro 5G और Nord CE 6 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6

Advertisement

कीमत और स्टोरेज

Motorola Edge 70 Neo का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹40,999 में लॉन्च किया गया है। Redmi Note 17 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,430 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,550 है। वहीं OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹37,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Advertisement

Motorola Edge 70 Neo में 6.4 इंच की 1.5K एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकिNote 17 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 12-bit कलर डेप्थ और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Edge 70 Neo में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
Note 17 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट है। Note 17 Pro 5G में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। 
जबकि Nord CE 6 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है। Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Edge 70 Neo के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Note 17 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। जबकि Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है।

फ्रंट कैमरा

Edge 70 Neo में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Note 17 Pro 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। और OnePlus Nord CE 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Motorola Edge 70 Neo में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, MIMO, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी और एनएफसी मिलता है। Note 17 Pro 5G में आईआर ब्लास्टर, 4G, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। और Nord CE 6 में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।

बैटरी बैकअप

Motorola Edge 70 Neo में 7000mAh की बैटरी आती है जो कि 45W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। और Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. ₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  4. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  5. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  6. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  9. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  10. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.