Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक

फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अगस्त 2026 18:16 IST
ख़ास बातें
  • रेंडर्स में फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिखाई दे रहा है।
  • फोन में मैटे फिनिश दी गई है।
  • पिंक, डार्क ग्रीन, लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू जैसे शेड इसमें दिए जा सकते हैं।

फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप आ सकता है।

Motorola Edge 70 Neo जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। हाल ही में फोन के लॉन्च को लेकर एक लीक सामने आया था जिसमें इसके जल्द मार्केट में आने की बात कही गई है। अब फोन के रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। Motorola Edge 70 Neo कंपनी की Edge सीरीज में नया एडिशन होगा। फोन में कई आकर्षक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Motorola Edge 70 Neo के रेंडर्स इसके डिजाइन का भी खुलासा करते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Motorola Edge 70 Neo के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स लीक हो गए हैं। Mac Observer (via) की ओर से ये रेंडर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। फोन चार रंगों में नजर आया है जिसमें पिंक, डार्क ग्रीन, लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू को शामिल किया गया है। फोन में मैटे फिनिश दी गई है। पिंक वेरिएंट में अलग पैटर्न दिख रहा है। फोन का डिस्प्ले किनारों पर से कर्व्ड नजर आ रहा है। कंपनी इस तरह के डिस्प्ले को अपने Edge सीरीज में पहले से ही इस्तेमाल करती आ रही है।  

Motorola Edge 70 Neo चार कलर्स में आ सकता है।
Photo Credit: Mac Observer

फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिखाई दे रहा है। इसके एक सेंसर पर 200 मेगापिक्सल लिखा हुआ दिख रहा है। जो कि इसका मेन कैमरा सेंसर हो सकता है। Edge 70 Neo के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकती है। इस सीरीज में पहले से ही कई मॉडल्स मौजूद हैं जिनके साथ यह नया एडिशन होगा। 

Motorola Edge 70 Neo इससे पहले आए Edge 60 Neo का सक्सेसर होने वाला है। Edge 60 Neo में 6.36 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह एक फ्लैट pOLED LTPO डिस्प्ले से लैस होकर आता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W टर्बो चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Motorola Edge 70 Neo इससे अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आने वाला है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1200x2672 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.