50 मेगापिक्सल कैमरा, स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर के साथ Motorola Edge 70 लॉन्च, जानें कीमत

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की एक्सट्रीम एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola Edge 70 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Motorola Edge 70 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की एक्सट्रीम एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के दो प्राइमरी कैमरे और 50 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Edge 70 Price

Motorola Edge 70 के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंटकी कीमत 29,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन पैनटोन लिली पैड, पैनटोन गैजेट ग्रे और पैनटोन ब्रॉन्ज ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। इस स्मार्टफोन की बिक्री मोटोरोला की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 23 दिसंबर से शुरू होगी।

Motorola Edge 70 Specifications

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की एक्सट्रीम एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन सुपर एचडी 2712 x 1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 Nits निट्स ब्राइटनेस, टच सैंपलिंग रेट 300Hz, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है, जिसमें तीन ओएस अपग्रेड और 4 सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया जाता है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR5X और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 70 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर  के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर  के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक फीचर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 159.9 मिमी, चौड़ाई 74.3 मिमी, मोटाई 5.99 मिमी और वजन 159 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69/IP68 रेटिंग से लैस है। वहीं बॉडी MIL-STD 810H सर्टिफाइड है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.4,वाई-फाई 6E, एनएफसी, जीपीएस,5जी, एलटीई और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ultra-slim and lightweight
  • Excellent in-hand comfort
  • Vibrant 120Hz pOLED display
  • IP68 + IP69 durability
  • Bad
  • No case in box
  • Heats up under load
  • Cameras struggle in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.